विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Abohar में बदले राजनीतिक समीकरण; पूर्व MLA अरुण नारंग ने BJP को कहा अलविदा, थामा आम आदमी पार्टी का दामन

By RAJ KUMAR NARULA Edited By: Rajat Mourya
Published: Wed, 20 Sep 2023 09:18 PM (IST)

अबोहर में लगातार राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। अब बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक अरुण नारंग ...और पढ़ें

पूर्व MLA अरुण नारंग ने BJP को कहा अलविदा, थामा आम आदमी पार्टी का दामन
पूर्व MLA अरुण नारंग ने BJP को कहा अलविदा, थामा आम आदमी पार्टी का दामन

HighLights

  1. AAP के हुए नारंग, बदले राजनीतिक समीकरण
  2. नारंग ने कुछ दिन पहले ही दिया था भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा
  3. अबोहर में हलका इंचार्ज की मिल सकती है जिम्मेदारी

अबोहर, संवाद सहयोगी। Ex MLA Arun Narang Joins AAP भाजपा में लंबे समय सेवाएं देने वाले पूर्व विधायक अरुण नारंग अब आप (AAP) में शामिल हो गए हैं। उनके आप ज्वाइन करने से अबोहर के राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले पूर्व विधायक अरुण नारंग ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा देकर बड़े बदलाव की तरफ इशारा कर दिया था। लेकिन 2024 के चुनाव से पहले हुए इस बदलाव ने राजनीति के गणित को एक बार के लिए हिला दिया है।

इस बीच अरुण नारंग ने अबोहर से ही चुनाव लड़ने की बात कह दी है। ऐसा माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी पूर्व विधायक अरुण नारंग को हलका इंचार्ज लगा सकती है। नारंग की छवी लोगों में शरीफ व ईमानदार व्यक्ति के तौर पर है। हालांकि, इस फैसले से हो सकता है कि आम आदमी पार्टी के पुराने वर्कर व पदाधिकारी नाराज भी हों। लेकिन अगर पार्टी ऐसा फैसला लेती है तो आने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी को इसका फायदा अवश्य मिल सकता है।

AAP के जिला सचिव ने किया नारंग का स्वागत

आम आदमी पार्टी के जिला सचिव उपकार सिंह जाखड़ ने पूर्व विधायक अरुण नारंग का शामिल होने पर स्वागत किया है। उन्होंने पार्टी वर्करों से अपील की है कि एकजुट होकर अबोहर व पार्टी की भलाई के लिए कार्य करें। हालांकि, आम आदमी पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कुलदीप दीप कंबोज हलका इंचार्ज के तौर पर काम कर रहे हैं। लेकिन वह कई बार विवादों में भी रहे, जिस कारण पार्टी किसी अन्य को हलका इंचार्ज लगाने के मूड में है।

ये भी पढ़ें- Punjab News: 'भाजपा सरकार सज्जन कुमार को सजा दिलाने के लिए संजीदा नहीं', अकाली नेता मजीठिया का जुबानी हमला

अबोहर में बदल रहे राजनीतिक समीकरण

अबोहर में राजनीतिक समीकरण लगातार बदल रहे हैं, जहां पहले सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा (BJP) ज्वाइन कर ली व उसके बाद भाजपा ने उन्हें पंजाब की कमान सौंप दी। जिसके बाद उनके अबोहर आने के दौरान कांग्रेस से संबंधित मेयर समेत 47 पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। फिर ऐसा माना जाने लगा कि अबोहर में भाजपा मजबूत हो गई है।

उधर, विधायक संदीप जाखड़ ने विधिवध रूप से भाजपा ज्वाइन नहीं की है। लेकिन वह भी कई बार यह साफ कर चुके हैं कि वह सुनील जाखड़ के साथ हैं व कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से संस्पेंड कर दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वह भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं।

2017 में भाजपा में शामिल हुए थे नारंग

वर्ष 2017 में भाजपा ने अबोहर से लगातार कांग्रेस की जीत का बदलाव ढूंढते अरोड़ा बिरादरी से संबंधित अरुण नारंग को उम्मीदवार बनाया था। जिन्होंने तब कांग्रेस के दिग्गज नेता व लगातार तीन बार विजय हासिल करने वाले सुनील जाखड़ को पराजित करने में कामयाबी हासिल की थी। तभी से अरुण नारंग ने भाजपा में काफी पैंठ बना ली थी। हालांकि, तब पंजाब में कांग्रेस की सरकार बन गई और अरुण नारंग अबोहर के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। वर्ष 2022 में भाजपा ने दूसरी बार अरुण नारंग पर ही भरोसा जताया। लेकिन चौतरफा मुकाबला होने के कारण वह तीसरे नंबर पर रहे।

भाजपा मंडल प्रधान ने कहा- नहीं पड़ेगा कोई फर्क

भाजपा के मंडल प्रधान रमेश गांधी ने पूर्व विधायक अरुण नारंग को नए राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा नेशनल पार्टी है व लगातार बड़े-बड़े दूसरी पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसलिए पार्टी को पूर्व विधायक अरुण नारंग के पार्टी को छोड़ने से भाजपा को फर्क पड़ने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा में उन्होंने काफी समय काम किया जो प्रशंसनीय रहा।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में 4 गिरफ्तार, पुलिस ने 5 दिनों की रिमांड पर लिया; हो सकते हैं बड़े खुलासे