Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फाजिल्का में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 12 लोगों पर केस दर्ज; परिवार ने नशा तस्करों पर लगाया आरोप

    जलालाबाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जिसके बाद पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक के परिवार ने नशा तस्करों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार मृतक पहले नशा करता था और नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था। उसका नशा तस्करों से विवाद था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

    By mohit Kumar Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Tue, 01 Jul 2025 03:42 PM (IST)
    Hero Image
    जलालाबाद भगवानपुरा बस्ती में युवक की हत्या। सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सूत्र, जलालाबाद। शहर की भगवानपुरा बस्ती में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक के परिवार ने नशा तस्करों पर युवक की हत्या के आरोप लगाए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामले की जांच कर रहे एसआई अमनदीप कौर ने बताया कि लव निवासी न्यू अनाज मंडी, जलालाबाद ने शिकायत दी कि उसका भाई हर्ष बीते कुछ वर्षों से नशा कर रहा था और कई बार उसने उसे नशा छोड़ने की कोशिश की। हाल ही में नशा मुक्ति केंद्र से इलाज करवाकर घर लौटा था।

    वह दोबारा सामान्य जीवन जीने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी बीच उसका स्थानीय नशा तस्करों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रविवार को जब वह घर पर अकेला था, तभी हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।

    लव ने बताया कि दोपहर के समय उसकी पत्नी साजिया ने उसे फोन पर सूचना दी कि हर्ष पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि हर्ष को गंभीर चोटें लगी थीं। उसे तुरंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    लव के अनुसार उसके भाई से गुरमुख सिंह उर्फ गुखी, तोती निवासी भगवानपुरा बस्ती, डीलू निवासी लल्ला बस्ती, रोहित निवासी भगवानपुरा बस्ती, रमन निवासी लल्ला बस्ती सहित सात अज्ञात लोगों ने मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपितों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।