यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फाजिल्का में नशा करने से रोकने पर घर पर किया पथराव, चार साल का बच्चा घायल
अबोहर के ईदगाह बस्ती में नशेड़ियों ने एक परिवार पर हमला कर दिया क्योंकि उन्होंने उन्हें घर के बाहर नशा ...और पढ़ें

HighLights
- नशेड़ियों ने परिवार पर किया हमला
- चार साल का बच्चा गंभीर घायल
- पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद सहयोगी, अबोहर (फाजिल्का)। ईदगाह बस्ती में एक परिवार को नशेड़ी युवकों को घर के बाहर नशा करने व बेचने से रोकना महंगा पड़ गया। नशेड़ियों ने उक्त परिवार के घर पर खूब ईंट-पत्थर बरसाए, जिसमें उनका चार साल का मासूम बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गया।
घायल चार साल के आरव के पिता अजय ने बताया कि उनके घर के पास रहने वाले युवक नशा बेचते हैं। अजय ने बताया कि शनिवार को भी जब नशेड़ी किस्म के युवक घर के निकट खड़े थे तो उन्होंने उनका विरोध किया, जिस पर उक्त युवकों ने गाली-गलौच करते हुए उन पर ईंटों से हमला कर दिया।
इसी दौरान उसका चार साल का बेटा आरव घर के बाहर आया और ईंट उसके सिर परलगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया वे तुंरत उसे अस्पताल लाए, जहां डाक्टरो के अनुसार उसकी आंख के निकट पांच टांके आए हैं।
पीड़ित परिवार ने बताया कि उक्त नशेडी युवकों पर पहले भी कई नशे के मामले दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से हमलावर युवकों पर कार्रवाई की मांग की है। नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
