विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटे के जन्म की पार्टी से लौट रहे थे दोस्त, फतेहगढ़ में टायर फटा और तालाब में जा गिरी कार; दो युवकों की मौत

Published: Fri, 14 Aug 2026 12:27 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बेटे के जन्म की पार्टी से ...और पढ़ें

तलाब से निकाली गई क्षतिग्रस्त कार।

तलाब से निकाली गई क्षतिग्रस्त कार।

HighLights

  1. फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत।

  2. बेटे के जन्म की पार्टी से लौटते समय कार तालाब में गिरी।

  3. टायर फटने से बेकाबू हुई कार, बिजली के खंभे से टकराई।

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। ज्योति स्वरूप गुरुद्वारा साहिब से चंडीगढ़ रोड पर गांव अत्तेवाली के पास टायर फटने से बेकाबू हुई कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद गहरे तालाब में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान सरहिंद के आदर्श नगर निवासी माधव कुमार और हरीश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आदर्श नगर के चार दोस्त दो अलग-अलग होंडा सिटी कारों में सवार थे। वे अपने दोस्त हर्षित की बहन के घर बेटे के जन्म की खुशी में आयोजित पार्टी में शामिल होने गए थे। पार्टी के बाद वे अपने दोस्त को घर छोड़ने के लिए लौट रहे थे।

बताया गया कि गांव अत्तेवाली के पास पहुंचते ही हरीश कुमार द्वारा चलाई जा रही कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के बाद चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर के बाद कार पास बने गहरे तालाब में जा गिरी।

यह भी पढ़ें- मेक्सिको में फंसे पंजाबी का दर्द आया सामने, रोते हुए हाथ जोड़ बोला- डंकी रूट से विदेश जाने की भूल मत करना

fatehgarh accident death

मृतक युवकों की फाइल फोटो।

सुबह साढ़े तीन बजे निकाली गई कार

हादसे की सूचना मिलते ही थाना फतेहगढ़ साहिब के प्रभारी अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। तालाब में कार होने के कारण राहत कार्य में काफी मुश्किलें आईं।

कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे क्रेन और स्थानीय लोगों की सहायता से कार को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों युवकों को भी बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें- 15 अगस्त से पहले पटियाला के शंभू रेलवे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन, प्लेटफार्म का चप्पा-चप्पा GRP ने खंगाला

परिवारों में पसरा मातम

दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में मातम छा गया। जिस घर में बेटे के जन्म की खुशी में पार्टी हुई थी, वहां से लौटते समय हुए हादसे ने कई परिवारों को गहरा सदमा दिया।

थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- मंडी गोबिंदगढ़ में पुलिस हिरासत से फरार आरोपी चोर 24 घंटे में दबोचा, लापरवाही पर ASI निलंबित