विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब से सांसद डाॅ. अमर सिंह की रेल मंत्री से मुलाकात, रायकोट रेल लाइन और दोराहा ओवरब्रिज समेत रखीं मांगें

Published: Fri, 14 Aug 2026 07:00 AM (IST)

पंजाब से सांसद डाॅ. अमर सिंह ने रेल मंत्री से मुलाकात कर रायकोट रेल लाइन, दोराहा रेलवे ओवरब्रिज और फतेहगढ़ ...और पढ़ें

रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए डॉ. अमर सिंह।

रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए डॉ. अमर सिंह।

HighLights

  1. सांसद डॉ. अमर सिंह ने रेल मंत्री से की अहम मुलाकात।

  2. रायकोट रेल लाइन, दोराहा ओवरब्रिज निर्माण में तेजी की मांग।

  3. फतेहगढ़ साहिब में अतिरिक्त रेलगाड़ियां चलाने पर दिया जोर।

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। श्री फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा सदस्य डॉ. अमर सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने रायकोट रेल लाइन, दोराहा रेलवे ओवरब्रिज और विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलगाड़ियां चलाने की मांग रखी।

बैठक के दौरान डाॅ. अमर सिंह ने मुल्लांपुर–रायकोट–बरनाला के बीच प्रस्तावित 53 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि रायकोट महत्वपूर्ण शहर होने के बावजूद अभी तक रेल संपर्क से वंचित है। उनके अनुसार वह वर्ष 2019 से इस परियोजना को लेकर लगातार केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के सामने मांग उठाते रहे हैं। संसद में भी वह इस मुद्दे को उठा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- सीटियां बजाईं, पगड़ी बांधी... नांदेड़ में पुलिस की गाड़ी रोककर सुखबीर बादल के हमलावर का लोगों ने किया सम्मान

दोराहा ओवरब्रिज में देरी का मुद्दा

डा. अमर सिंह ने दोराहा में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा भी रेल मंत्री के सामने रखा। उन्होंने बताया कि परियोजना को मंजूरी मिले दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन काम में अपेक्षित तेजी नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि दोराहा रेलवे लाइन पर फाटक बंद होने के कारण अक्सर लंबा यातायात जाम लग जाता है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने ओवरब्रिज का काम जल्द शुरू कराने और इसे पूरा करने की दिशा में जरूरी कदम उठाने की मांग की।

यह भी पढ़ें- बीमार मां से मिलने के लिए जगातार सिंह हवारा को मिलेगी पैरोल! पंजाब राज्यपाल ने गृह मंत्रालय को भेजी सिफारिश

कई स्टेशनों पर बढ़ें रेलगाड़ियां

लोकसभा सदस्य ने क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रेलगाड़ियों की संख्या बढ़ाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को रोजगार, शिक्षा, कारोबार और रोजमर्रा के काम के लिए अलग-अलग शहरों में आवागमन करना पड़ता है। ऐसे में मौजूदा रेल सेवाओं में बढ़ोतरी लोगों की महत्वपूर्ण जरूरत है।

डा. अमर सिंह ने कहा कि वह फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र में रेल संपर्क और सुविधाओं को मजबूत करने के लिए इन मुद्दों को केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के सामने लगातार उठाते रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेल मंत्रालय इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द जरूरी कदम उठाएगा।

यह भी पढ़ें- नांदेड़ घटना के बाद सुखबीर पर हरमंदिर साहिब हमले का मामला चर्चा में, जल्द होगी गवाहियां; HC में याचिका पेंडिंग