Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: फतेहगढ़ साहिब में बांध टूटने से हड़कंप, खेतों में घुसा पानी; ग्रामीणों की मदद से टला खतरा

    Updated: Sun, 29 Jun 2025 09:43 PM (IST)

    फतेहगढ़ साहिब के खमाणों तहसील के गांव कोटा अजनेर में रविवार शाम सुआ (बांध) टूटने से हड़कंप मच गया। नहरी विभाग ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मिट्टी के बोरे लगाकर सुए की पाड़ को बंद किया। भारी बारिश के कारण सुए के किनारे खुर गए थे जिससे यह घटना हुई। सरपंच गुरजीत सिंह ने नहरी विभाग को सूचना दी जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई।

    Hero Image
    Punjab News: फतेहगढ़ साहिब में बांध टूटने से हड़कंप। फोटो जागऱण

    संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब। रविवार शाम जिले की तहसील खमाणों के गांव कोटा अजनेर में सुआ (बांध) टूटने से हड़कंप मच गया। इससे पहले की पानी गांव तक पहुंचता, नहरी विभाग ने ग्रामीणों की मदद से मिट्टी के बोरे लगाकर सुए की पाड़ को बंद कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन दोनों धान की रोपाई का काम जारी है। कल रात हुई भारी बारिश के कारण सुए के किनारे खुर गए थे। सुए में भी पानी का बहाव तेज था। लिहाजा, रविवार शाम सुए में पाड़ आ गई। पाड़ आने से सुए के पानी का तेज बहाव, भारी बारिश के कारण पानी से भरे खेतों में जाने लगा।

    मिट्टी के बोरे से किया बंद

    सरपंच गुरजीत सिंह ने इसकी जानकारी नहरी विभाग के जेई बलजिंदर सिंह को दी। बलजिंदर सिंह विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुए का पानी गांव के भीतर घरों तक पहुंचता उस से पहले ही नहरी विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मिट्टी के बोरों से सुए की पाड़ पर अस्थाई बंद लगा दिया।

    जेई बलजिंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल रात हो जाने के कारण अस्थाई बंद लगा दिया गया है। सोमवार को दिन में पाड़ को पक्के तौर पर बंद कर दिया जाएगा। विभाग की टीम ग्रामीणों की मदद से रात के समय स्थिति पर नजर बनाए रखेगी।

    उधर, पंच सुखप्रीत सिंह व ग्रामीण अमरजीत सिंह ने बताया कि सुए टूटने के बाद नहरी विभाग के अलावा कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। पानी धान के खेतों में ही गया, जिसके चलते फसलों का नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले कि पानी गांव में घरों तक पहुंचता, पाड़ पर अस्थाई बंद लगा दिया गया।