Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संबंध बनाने के दौरान खीची अश्लील फोटो और बनाया वीडियो, शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल; वॉट्सऐप ग्रुप पर अपलोड होते ही...

    Updated: Wed, 20 Nov 2024 07:29 PM (IST)

    पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो को वाट्सएप ग्रुप में अपलोड करने के आरोप में फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि शादी के बाद वह मायके में रह रही है और कभी-कभार पति से मिलने जाती थी। इस दौरान पति ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

    Hero Image
    संबंध बनाने के दौरान पति ने बनाया अश्लील वीडियो। फाइल फोटो

    संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब। पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर वाट्सएप ग्रुप में अपलोड करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में फतेहगढ़ साहिब थाना की पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2020 में गुरजीत सिंह से हुई थी। शादी के बाद वह मायके में रह रही है। कभी कभार वह पति से मिलने जाया करती थी। यहां संबंध बनाने के दौरान आरोपित पति ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खीचीं और वीडियो भी बना ली। इसके बाद पति उसे मिलने के लिए परेशान करने लगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ दर्ज किया केस

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एक रिश्तेदार ने बताया कि उसका एक आपत्तिजनक वीडियो वाट्सएप ग्रुप में अपलोड किया गया है। थाना फतेहगढ़ साहिब की पुलिस ने गुरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच इंस्पेक्टर मलकीत सिंह कर रहे हैं।

    हरप्रीत सिंह दो साल से विदेश में रह रहा था

    वहीं, इससे पहले पंजाब के ही गांव चक्क भाईके में 30 वर्षीय हरप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी होकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले में मृतक युवक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया था। हरप्रीत सिंह दो साल से विदेश में रह रहा था। हाल ही में वह अपने गांव आया था।

    लेकिन यहां आने पर उसे अपनी पत्नी के गांव के ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक हुआ था। इसी बात से दुखी होकर बीते शनिवार को उसने जहरीली दवा पी ली थी। हालत खराब होने पर उसे लुधियाना के दयानंद मेडिकल कालेज ले जाया गया था। जहां उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई सुरजन सिंह ने बताया कि हरप्रीत अपनी पत्नी के गांव के ही करनैल सिंह के साथ अवैध संबंध होने की बात करता था। मृतक युवक का एक आठ साल का बेटा भी है।

    उधर, एएसआइ जसविंदर सिंह ने बताया था कि सुरजन सिंह के बयान पर मृतक की पत्नी और करनैल सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

    यह भी पढ़ें- Punjab News: अवैध संबंधों से दुखी होकर पति ने की आत्महत्या, पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज