Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: मामूली झगड़े में दोस्त ने यवुक को नहर में दे दिया धक्का, हुई मौत; मामले में एक गिरफ्तार

    Updated: Sun, 25 May 2025 04:02 PM (IST)

    फतेहगढ़ साहिब में दोस्ती को शर्मसार करने वाली घटना में विकास नामक युवक ने मामूली कहासुनी के चलते अपने दोस्त मनजोत को भाखड़ा नहर में धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मनजोत को तैरना नहीं आता था फिर भी विकास ने उसे धक्का दिया। पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मनजोत का शव नहर से बरामद हुआ था।

    Hero Image
    पुलिस की गिरफ्ट में धक्का देने वाला आरोपी यवुक विकास

    दीपक सूद, फतेहगढ़ साहिब। दोस्ती को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां मामूली कहासुनी के चलते एक युवक ने अपने ही दोस्त को गांव सानीपुर के नजदीक गुजरती भाखड़ा नहर की नरवाना ब्रांच में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना सरहिन्द पुलिस ने धक्का देने वाले विकास निवासी गांव जल्ला को गिरफ्तार किया है जबकि मृतक युवा मनजोत गिर निवासी बधौछी कला का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मनजोत गिर सरहिंद में एक मोटर मैकेनिक की दुकान पर काम सीख रहा था।

    मनजोत के साथ काम करने वाले उसके साथी विकास, सोनू, अमित, साहिल व नौशाद आदि उसे नहर में नहाने को लेकर गांव सानीपुर के नजदीक गुजरती भाखड़ा नहर की नरवाना ब्रांच पर ले गए। जहां मनजोत ने कहा कि उसे तैरना नही आता, जिसको लेकर उसका विकास के साथ झगड़ा भी हुआ था। विकास ने उसे कहा कि वह नहर में छलांग लगा दे वह उसे निकाल लेगा।

    मनजोत के मना करने के वाबजूद विकास ने उसे जर्बी नहर में धक्का दे दिया तथा विकास ने भी नहर में छलांग लगा उसे निकालने की कोशिश की। पर वह उसे निकाल नही सका तथा मनजोत नहर में लापता हो गया तथा विकास मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन व गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद 23 मई को उसका शव गांव रियोना के पास नहर से मिला था।

    एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की दी शिकायत के आधार पर पुलिस ने 24 मई को विकास को गिरफ्तार कर लिया तथा शव को सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि शव बरामद होने के बाद विकास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी विकास को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।

    comedy show banner
    comedy show banner