Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहगढ़ साहिब में निहंग ने तलवार से काट दिए युवक के दोनों हाथ, इस वजह से था नाराज

    Updated: Tue, 17 Jun 2025 11:44 AM (IST)

    पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में मंडी गोबिंदगढ़ के मास्टर कॉलोनी में निहंग के पहरावे में एक व्यक्ति ने सरेआम तलवार से एक युवक के दोनों हाथ काट दिए। घायल जतिन को गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर किया गया है। आरोपी पहले भी युवकों को नशा करने का आरोप लगाकर डराता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है।

    Hero Image
    मंडी गोबिंदगढ़ में निहंग ने तलवार से युवक के दोनों हाथ काट दिए। फाइल फोटो

    संवाद सहयोगी, मंडी गोबिंदगढ़। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में मंडी गोबिंदगढ़ में निहंग के पहरावे में एक व्यक्ति ने मास्टर कॉलोनी में सरेआम तलवार लहराते हुए एक युवक के दोनों हाथ काट दिए।

    घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस घटना में घायल जतिन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ से सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया।

    जानकारी के अनुसार निहंग पहरावे में उक्त हमलावर काफी समय से इलाके में युवकों पर नशा करने का आरोप लगाकर उन्हें डराता था। सोमवार को उसने मास्टर कॉलोनी में जतिन पर हमला कर दिया गया।

    इलाके के लोगों ने इसकी निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, सब इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं।

    आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि यह उक्त नहिंग पहले भी विवादों में रहा है। सरहिंद में एक ढाबे पर घटना को लेकर भी विवाद हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner