Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Punjab News: लैंड पूलिंग पर विधायक से जवाब मांगने गए पांच किसान को भेज दिया जेल, यूनियन का प्रदर्शन

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 07:21 PM (IST)

    फतेहगढ़ साहिब में भारतीय किसान यूनियन ने लैंड पूलिंग के मुद्दे पर विधायक से सवाल करने जा रहे पांच किसानों की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूनियन ने पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारियों की निंदा की और गिरफ्तार किए गए किसानों की तत्काल रिहाई की मांग की। उन्होंने सरकार के लैंड पूलिंग के फैसले का विरोध किया इसे किसानों के हित के खिलाफ बताया।

    Hero Image
    लैंड पूलिंग पर विधायक से जवाब मांगने गए पांच किसान गिरफ्तार। फाइल फोटो

    संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के सदस्य बस्सी पठाना के गांव अब्दुल्लापुर में शुक्रवार को विधायक रुपिन्द्र सिंह हैप्पी से लैंड पूलिंग को लेकर सवाल करने जा रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने पांच किसानों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इनमें यूनियन के गुरजिन्द्र सिंह जिला यूथ कनवीनर, इकबाल सिंह, बलप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह व सुरेन्द्र सिंह शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद गिरफ्तार किसान युवाओं की रिहाई की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश नेता जसवीर सिंह सिद्धूपुर, जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह,काश सिंह, गुरजीत सिंह, बलदेव सिंह, गुरदेव सिंह व जसपाल सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले बस्सी के विधायक से गांव नंदपुर कलौड़ में एक कार्यक्रम दौरान किसानों की लैंड पूलिंग न किए जाने की मांग की थी।

    इस पर उन्होंने मामला विधान सभा सेशन में उठाने का भरोसा दिया था। शुक्रवार को सेशन के बाद जब यूनियन के जिला यूथ कन्वीनर गुरजिन्द्र सिंह अपने दूसरे साथियों सहित विधायक से लैंड पूलिंग को लेकर सवाल-जवाब करना चाहते थे, पर इससे पांच युवा किसानों को शांति भंग करने की आशंका के आरोप में जेल भेज दिया गया।

    उन्होंने कहा कि सरकार का लैंड पूलिंग का फैसला किसानों के हित में नही है, क्योंकि भूमि ही उनकी आय का जरिया है। नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि जो युवा गिरफ्तार किए गए है, उनकी तुरंत बिना शर्त रिहाई की जाए।