Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fatehgarh Sahib: कांग्रेस ने केंद्र को आर्थिक नीतियों पर घेरा, विपक्ष ने कहा- 84 पर माफी मांगें राहुल

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Thu, 12 Jan 2023 04:04 PM (IST)

    फतेहगढ़ साहिब से चली भारत जोड़ो यात्रा में लोगों का गजब का उत्साह दिखा। कांग्रेस नेताओं ने आर्थिक नीतियों पर केंद्र सरकार को घेरा तो विपक्ष ने 1984 में सिख कत्लेआम को लेकर राहुल गांधी को घेरा और माफी मांगने को कहा।

    Hero Image
    कांग्रेस ने केद्र को आर्थिक नीतयों पर घेरा, विपक्ष ने कहा- 84 पर माफी मांगें राहुल

    फतेहगढ़ साहिब, जागरण संवाददाता । फतेहगढ़ साहिब से चली भारत जोड़ो यात्रा में लोगों का गजब का उत्साह दिखा। कांग्रेस नेताओं ने आर्थिक नीतियों पर केंद्र सरकार को घेरा तो विपक्ष ने 1984 में सिख कत्लेआम को लेकर राहुल गांधी को घेरा और माफी मांगने को कहा। मंडी गोबिंदगढ़ में भारत यात्रा के पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह देश के सामने तीन खतरों आर्थिक विषमता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक तानाशाही के विरुद्ध शुरू की गई यात्रा है, जिसका कोई राजनीतिक मकसद नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह किसी नेता के मन की बात नहीं, बल्कि समाज की मूल समस्याओं से अवगत होने के लिए है। इसका अंदाजा इस बात से ही लग जाता है कि राहुल गांधी ने अपने 170 की दिन यात्रा के दौरान जो मुद्दे उठाए हैं, वे मोदी सरकार के लिए गए निर्णय उसी के इर्द-गिर्द हैं। इस यात्रा ने भाजपा को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। यात्रा की समाप्ति के बाद हमारी क्या रणनीति होगी, ये जानकारी राहुल जालंधर में होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में देंगे, लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि भाजपा के पास केवल सामाजिक ध्रुवीकरण ही एकमात्र रणनीति है, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।

    पार्टी छोड़कर जाने वाले पछता रहे होंगे नेता 

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को पंजाब में पहले दिन मिले उत्साह से पंजाब के कांग्रेस नेता उत्साहित नजर आए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जिस तरह लोग राहुल से मिलने के लिए सुबह-सुबह पहुंच रहे हैं, वह चमत्कार है। इस दौरान राजा वड़िंग ने कांग्रेस छोड़कर जाने वाले सीनियर नेताओं का नाम लिए बगैर उन्हें आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी छोड़कर गए हैं, वह अब पछता रहे होंगे। वह पार्टी में होते तो राहुल गांधी की बांह में बांह डालकर चलते। एक बात है, यदि वह होते तो हमारी बारी नहीं आती। वह गए हैं तो हमारी बारी आई है।

    वड़िंग बोले- 24 के चुनाव से भारत जोड़ो यात्रा का कोई लेना देना नहीं

    राजा वड़िंग से जब पूछा गया कि सुबह आप ठंड महसूस नहीं कर रहे थे और अब जैकेट पहन ली, इस पर वड़िंग ने कहा कि सुबह लोहे (राहुल) के साथ चल रहे थे। उनके साथ चलने से ठंड ही नहीं लगती। 2024 के चुनाव में इस गर्माहट के असर पर पूछे जाने पर वड़िंग ने कहा कि 24 के चुनाव से इस यात्रा का कोई लेना देना नहीं है। कहा कि संघर्ष में हर शख्स को जीना सीखना चाहिए। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी संबोधित किया।

    यह नेता पहुंचे राहुल गांधी से मिलने 

    प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डा. सरदारा सिंह जौहल भी पहुंचे यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा, सांसद मनीष तिवारी भी शामिल हुए। पूर्व सांसद डा. धर्मवीर गांधी सरीखे नेता व पूर्व आप सांसद भी यात्रा का हिस्सा बने। मंडी गोबिंदगढ़ में प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डा. सरदारा सिंह जौहल, गुरु नानकदेव यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी डा. एसपी सिंह और पंजाबी यूनिवर्सिटी के डा. बलकार सिंह भी राहुल से मिलने पहुंचे।

    पैदल यात्रा में उनके साथ डीजे, भंगड़ा करते कलाकार, वाहनों का काफिला, हाथी, घोड़े व बग्घियां चल रहीं थीं। सफाई सेवकों से मिले राहुल जिस मार्ग से यात्रा गुजरी, उस पर एक सप्ताह से सफाई सेवकों ने राहुल को मिलने की इच्छा जताई तो उन्होंने उन्हें नजदीक बुलाकर गले लगाया और उनसे बातचीत भी की। उनके साथ फोटो भी खिंचवाया। सफाई सेवकों ने उन्हें अपवनी समस्याएं बताईं।