विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहगढ़ साहिब में दहेज की मांग से परेशान नवविवाहिता ने दी जान, फंदे पर लटका मिला शव; पति और ससुर गिरफ्तार

Published: Wed, 30 Sep 2026 05:29 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब के गांव फिरोजपुर में दहेज की मांग व प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता कोमलप्रीत कौर ने सुसाइड कर ...और पढ़ें

;s प्रतीकात्मक तस्वीर है।

;s प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. दहेज की मांग से परेशान नवविवाहिता कोमलप्रीत कौर ने आत्महत्या की।

  2. ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज, पति और ससुर गिरफ्तार।

  3. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही, अन्य आरोपी फरार।

दीपक सूद, फतेहगढ़ साहिब। जिले के गांव फिरोजपुर में दहेज के लोभ और ससुराल पक्ष के अत्याचारों ने एक और मासूम नवविवाहिता की जिंदगी छीन ली। ससुराल वालों की लगातार दहेज की मांग, ताने और मारपीट से तंग आकर कोमलप्रीत कौर नामक युवती ने गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति लखबीर सिंह और ससुर सर्बजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास कुलदीप कौर और जेठ जितेन्द्र सिंह की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतका के मामा रौकी सिंह (निवासी गांव कालेमाजरा) ने भरे गले से बताया कि कोमलप्रीत कौर के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका था। उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार घरेलू सामान देकर बीते वर्ष 5 नवंबर 2025 को कोमलप्रीत की शादी लखबीर सिंह के साथ कराई थी।

हालांकि, शादी के कुछ ही समय बाद ससुराल वालों ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

 

यह भी पढ़ें- LPU हिंसा में मुंह बांधकर आए बाहरी तत्वों ने रचा षड्यंत्र, घटना के बाद पहली बार खुलकर बोले VC अशोक मित्तल

fatehgarh sahib suicide

पुलिस की तरफ से पकड़े गए पति व ससुर।

पंचायत के समझाने पर भी नहीं माने ससुराल वाले

पीड़ित मामा ने बताया कि कोमलप्रीत ने कई बार अपने ताया व चाचा के बेटों को ससुराल में हो रहे अत्याचारों की जानकारी दी थी। इसके बाद मायका पक्ष ने गांव की पंचायत को साथ लेकर ससुराल वालों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। उल्टा वे धमकी देते थे कि या तो और सामान लाओ या फिर अपनी बेटी को यहां से ले जाओ।

चारपाई पर पड़ा मिला शव, गले पर थे निशान

गत शाम परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि कोमलप्रीत की मौत हो गई है। जब परिजन पंचायत के साथ फिरोजपुर पहुंचे तो कोमलप्रीत का शव चारपाई पर पड़ा था और उसके मुंह पर चुन्नी रखी हुई थी। जब चुन्नी हटाई गई तो उसके गले पर रस्सी के स्पष्ट निशान दिखाई दिए, जिससे परिजनों को हत्या व सुसाइड पर शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 

यह भी पढ़ें- आनंदपुर साहिब मामले की CBI जांच चाहते हैं प्रधान हरजिंदर धामी, 3 दिन में राज्यपाल से मिलेगा SGPC शिष्टमंडल

पति और ससुर एक दिन के पुलिस रिमांड पर

थाना प्रभारी रुपिन्द्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला प्रताड़ना के कारण सुसाइड का लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोर्ट ने गिरफ्तार पति और ससुर को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, ताकि मामले की गहनता से पूछताछ की जा सके।

 

यह भी पढ़ें- CM मान से मुलाकात करना पड़ा भारी, अकाल तख्त ने SGPC के दो सदस्यों को थमाया नोटिस, बैठकों पर भी लगाई रोक