Fatehgarh Sahib: डर के कारण पहले किसी और पर लगाया इंजाम, नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के आरोप में फूफा गिरफ्तार
पुलिस ने नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के आरोप में फूफा को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले फूफा से डरकर पीड़ित ने किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया था। परंतु पुलिस की सख्ती से युवती ने सच उगला। (जागरण फोटो)
संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब: सरहिंद थाने की पुलिस ने नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के आरोप में फूफा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले फूफा से डरकर पीड़ित युवती ने किसी अन्य व्यक्ति का नाम लेकर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया था। परंतु पुलिस की सख्ती से जांच के बाद युवती ने सच उगला और पुलिस ने दुष्कर्मी फूफा को गिरफ्तार किया।
पढ़ाई के लिए बुआ के पास रहने आई थी नाबालिग
थाना सरहिंद के मुखी नरपिंदर सिंह ने बताया कि बिहार की एक महिला ने कल पुलिस में शिकायत दी कि वह अब सरहिंद में रहती है। उसकी 13 साल की भतीजी करीब दो महीने पहले पढ़ाई के लिए उसके पास रहने आई थी। भतीजी ने तीन फरवरी को अपनी बुआ को बताया कि एक युवक ने उसके हाथ-मुंह ढककर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिस पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ सरहिंद थाने में मामला दर्ज किया।
यह भी पढ़ें - Punjab News: दिल्ली की तरह पंजाब में भी आबकारी घोटाला होने की आशंका, मजीठिया ने की सीबीआई जांच की मांग
जबरन बनाए शारीरिक संबंध
जब उस युवक को गिरफ्तार किया और लड़की को उसे पहचानने के लिए बुलाया गया तो उक्त लड़की ने कहा कि इस लड़के ने उसके साथ कुछ गलत नहीं किया है। उक्त लड़की ने बताया कि उसके फूफा ने एक रात उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बुआ को सारी बात बता दी।
लड़की से सीडब्ल्यूसी की वरिंदर कौर ने पूछताछ की और बयान लिखा। लड़की को अदालत फतेहगढ़ साहिब के समक्ष पेश करने के बाद फूफा सज्जन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें - Faridkot News: नशे के कारोबार पर पुलिस कस रही नकेल, हेरोइन और नशीली गोलियों संग तीन गिरफ्तार
यह भी पढ़ें - Punjab News: बजट सत्र को लेकर पंजाब सरकार की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई