Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रातभर शव के ऊपर से गुजरते रहे वाहन, सुबह केवल हाथ मिला; सरहिंद जीटी रोड हाईवे पर दर्दनाक हादसा

    शनिवार सुबह सरहिंद जीटी रोड पर फ्लाईओवर पर एक शव मिला जिसे तेज रफ्तार वाहनों ने कुचल दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों को इकट्ठा किया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और उसे मोर्चरी में रखा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं क्योंकि रात में भी शव को कुचला गया। यह स्पष्ट नहीं है कि यह दुर्घटना है या कोई संदिग्ध घटना।

    By NAVNEET CHHIBBER Edited By: Rajiv Mishra Updated: Sat, 28 Jun 2025 09:53 PM (IST)
    Hero Image
    फावड़े से इंसानी लाश के अवशेष इक्कट्ठा करते हुए। (फोटो- जागरण)

    जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। शनिवार सुबह सरहिंद जीटी रोड पर पुराने बस स्टैंड के सामने से गुजरते हाईवे के फ्लाईओवर पर लोगों ने दिल दहला देने वाला मंजर देखा। हाईवे से गुजरते तेज रफ्तार वाहनों लगातार एक इंसान के शव कुचल रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक डायवर्ट कर शव के अवशेष फावड़ से खुरच कर उठाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी अनुसार शनिवार सुबह कुछ लोगों ने हाईवे फ्लाईओवर के फुटपाथ के पास एक हाथ पड़ा देखा, जिसकी सूचना थाना सरहिंद की पुलिस को दी गई। अवशेषों से पुलिस को ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।

    मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार संजीव कुमार के अनुसार रातभर वाहनों के गुजरने के कारण शव कई टुकड़ों में बिखर गया। मृतक के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। शव के अवशेषों को शिनाख्त के लिए 72 घंटों तक जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा जाएगा।

    उधर, प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने सवाल उठाया कि रात में हाईवे पेट्रोलिंग के लिए पुलिस की ड्यूटी रहती है, इसके अलावा सड़क सुरक्षा फोर्स भी पैट्रोलिंग करती है। बावजूद इसके शव को वाहनों ने कुचला। यह भी साफ नहीं हो सका कि इंसानी अवशेष सड़क दुर्घटना का शिकार हुए किसी व्यक्ति के हैं या फिर इसके पीछे कोई संदिग्ध घटना है। रात के समय हाईवे फ्लाईओवर पर पैदल राहगीर का होना मुश्किल है, क्योंकि करीब दो किमी लंबे इस फ्लाईओवर से नीचे लिंक रोड पर उतरने के लिए कोई सीढियां भी नहीं हैं।