विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab: अमृतसर-हावड़ा मेल में धमाका, चार यात्री घायल; कई जान बचाकर ट्रेन से कूदे

Published: Sun, 03 Nov 2024 06:35 AM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2024 06:48 AM (IST)

पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के नजदीक शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे चलती ट्रेन में धमाका हो गया। धमाका ...और पढ़ें

अमृतसर-हावड़ा मेल में धमाका, चार यात्री घायल
अमृतसर-हावड़ा मेल में धमाका, चार यात्री घायल

HighLights

  1. अमृतसर से चली थी ट्रेन, चार घायल यात्री अस्पताल में भर्ती
  2. छठ पूजा के लिए घर जा रहे थे घायल, मामले की जांच शुरू

दीपक सूद, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद रेलवे स्टेशन के नजदीक शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे चलती ट्रेन में धमाका हो गया। धमाका अमृतसर से चली हावड़ा मेल के जनरल डिब्बे में हुआ।

धमाका बाल्टी में रखे पटाखों के कारण हुआ

धमाका बाल्टी में रखे पटाखों के कारण हुआ। धमाके की आवाज सुनकर चलती ट्रेन से करीब 20 यात्री कूद गए। इनमें से चार यात्री घायल हो गए।

जीआरपी व आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है

घायलों की पहचान भोजपुर पीरू बिहार के निवासी अजय कुमार तथा उसकी पत्नी संगीता कुमारी, उत्तर प्रदेश के आशुतोष पाल तथा नवादा बाजार बिहार निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई हैं। घायल सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती हैं। जीआरपी व आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

धमाके की आवाज सुन भागे कई लोग

धमाका सुनकर चलती ट्रेन से कूदे आशुतोष पाल के भाई राकेश पाल ने बताया कि वह सो रहे थे तथा अचानक धमाका हुआ। इससे वह डर गए और चलती ट्रेन से कूद गए।

अजय तथा उसकी पत्नी संगीता ने बताया कि छठ पूजा के लिए वह बिहार में अपने घर जा रहे थे। वह फगवाड़ा स्टेशन से ट्रेन में चढ़े।

ट्रेन में लगभग 10.30 बजे धमाका हुआ

आशुतोष ने बताया कि वह अमृतसर स्टेशन से ट्रेन में बैठे थे। घायल सोनू कुमार ने बताया कि उन्होंने हावड़ा मेल जालंधर स्टेशन से पकड़ी थी। ट्रेन में लगभग 10.30 बजे धमाका हुआ तथा 11 बजे ट्रेन रवाना हो गई।

अचानक आग लग गई और धमाका हुआ

जीआरपी के डीएसपी जगमोहन सिंह ने बताया कि सभी घायल यात्री ठीक हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रेन में एक बाल्टी पड़ी थी जिसमें पटाखे थे। उसे अचानक आग लग गई और धमाका हुआ। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बाल्टी किस यात्री की थी। पुलिस जांच कर रही है।

खबर अपडेट की जा रही है...