Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने हरप्रीत सिंह

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 11 Aug 2022 05:50 PM (IST)

    पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा 1680 सेक्टर 22 बी राज्य समिति की योजना के तहत जिला स्तरीय बैठक की गई।

    Hero Image
    पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने हरप्रीत सिंह

    संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा 1680 सेक्टर 22 बी राज्य समिति की योजना के तहत जिला स्तरीय बैठक की गई। बैठक अवतार सिंह चीमा अध्यक्ष वर्ग चार सरकारी संघ, हरविदर सिंह रौनी अध्यक्ष, जसविदर सिंह अध्यक्ष पीएसएसएफ 1680 सेक्टर 22 बी और पुरानी पेंशन पंजाब राज्य के सह संयोजक रणदीप सिंह फतेहगढ़ साहिब के नेतृत्व में हुई। इसमें जिला कमेटी का चुनाव किया गया, जिसमें हरप्रीत सिंह जिलाध्यक्ष, संजय कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजिदर कुमार नंदी सचिव, गुरमीत सिंह कोषाध्यक्ष, महावीर धीमान मीडिया प्रभारी, दलवीर सिंह पुनिया मुख्य सलाहकार, मलकीत सिंह सराव प्रचार सचिव, गुरदीप सिंह संगठन सचिव, सभी की सहमति से चुने गए। सूबा कमेटी की तरफ से मिले निर्देश अनुसार 13 अगस्त के ऐक्शन के लिए ड्यूटी लगाई गई। इस अवसर पर आशुतोष धीमान, इंद्रजीत सिंह, कमलप्रीत सिंह, तेजिदर सिंह सहित अन्य नेता मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें