ब्रह्मलीन श्री 1008 महंत ओम गिरी की पुण्यतिथि मनाई
ब्रह्मलीन श्री 1008 महंत ओम गिरी जी की 11वीं पुण्यतिथि गांव चोलड़ी खेड़ी में उनके अस्थान पर श्रद्धा से मनाई गई।

संवाद सहयोगी, सरहिंद : ब्रह्मलीन श्री 1008 महंत ओम गिरी जी की 11वीं पुण्यतिथि गांव चोलड़ी खेड़ी में उनके अस्थान पर श्रद्धा से मनाई गई। इस मौके पर संगत की ओर से कीर्तन भी किया गया। इस दौरान पहुंचे समाज सेवी व डेरा हंसाली के सेवादार साधू राम भट्टमाजरा ने कहा कि महंत ओम गिरी ने अपने पूरे जीवन को मानवता की सेवा के प्रति न्योछावर किया था। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए आज उनके सेवादार भी पूरी तरह से समाज सेवा के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने सभी को महान संतों के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए कहा। इस मौके पर गुरु गोबिद सिंह जी का भी प्रकाश दिवस पूरी श्रद्धा से मनाया गया। संगत के लिए लंगर की सेवा भी की गई तथा अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर महंत छोटू गिरी जी महारात, महंत बलविंद्र गिरी जी, जगजीत सिंह, सुखदेव सिंह, सीता राम, अश्विनी कुमार सहित दूसरे श्रद्धालु व सेवादार मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।