विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहगढ़ साहिब के निजी अस्पताल में CBI की छापेमारी, तीन गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी; गेट बंद कर जांच जारी

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:04 PM (IST)

निजी अस्पताल परिसर में CBI की टीम ने अचानक छापेमारी की। तीन गाड़ियों में पहुंचे अधिकारियों ने मुख्य द्वार बंद कर गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

सतनाम अस्पताल में सीबीआई ने जांच की शुरू।

सतनाम अस्पताल में सीबीआई ने जांच की शुरू।

HighLights

  1. सीबीआई ने फतेहगढ़ साहिब के सतनाम अस्पताल पर अचानक छापा मारा।

  2. अस्पताल के दस्तावेज जब्त किए गए, स्टाफ से पूछताछ जारी।

  3. गेट बंद कर गहन जांच-पड़ताल, बाहरी प्रवेश पर रोक।

दीपक सूद,फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में खमणों स्थित सतनाम हॉस्पिटल में आज केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की टीम द्वारा अचानक छापेमारी किए जाने की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीआई अधिकारी करीब तीन गाड़ियो में सुबह लगभग 11:30 बजे अस्पताल परिसर पहुंचे।

सीबीआई की टीम ने अस्पताल पहुंचते ही दस्तावेजों को कब्जे में लिया। अस्पताल के स्टाफ व अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल सीबीआई की टीम गहन जांच-पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें- नाबालिगों को लालच देकर बहका रहे विदेश में बैठे तस्कर! चार आरोपी गिरफ्तार, अमृतसर में 16 आधुनिक पिस्टल रिकवर

अस्पताल के अंदर जाने की इजाजत नहीं

कार्रवाई के दौरान सीबीआई की टीम ने मीडिया से भी दूरी बना कर रखी है। अस्पताल में फिलहाल किसी भी बाहरी व्यक्तियों के अस्पताल परिसर के भीतर प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। अस्पताल के मुख्य द्वारों को बंद कर दिया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रेड किस कारण से की गई है, इसके बारे में अभी कुछ भी साफ नहीं हुआ है। 

यह भी पढ़ें- गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अमृतसर में निकाला नगर कीर्तन, Photos में देखें श्रद्धालुओं का सैलाब

रेड खत्म होने के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

छापेमारी का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। सीबीआई अधिकारियों अथवा अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान या जानकारी साझा नहीं की गई है। कार्रवाई पूरी होने और अधिकारियों द्वारा आधिकारिक पुष्टि किए जाने के बाद ही मामले की विस्तृत जानकारी और वजह स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की 'हिसाब मांगो रैली', संगरूर से होगा चुनावी आगाज; केसी वेणुगोपाल बोले- बदलाव चाहते हैं लोग