गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अमृतसर में निकाला नगर कीर्तन, Photos में देखें श्रद्धालुओं का सैलाब
प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर ऐतिहासिक धर्मस्थल से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। पंच प्यारों की अगुवाई में निकले ...और पढ़ें

श्री हरिमंदिर से रवाना होते हुए नगर कीर्तन।
HighLights
श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन।
श्री अकाल तख्त साहिब से विशाल जुलूस का आरंभ।
पंज प्यारों के नेतृत्व में श्रद्धापूर्वक संगत की भागीदारी।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों के नेतृत्व में निकले नगर कीर्तन में संगत ने श्रद्धा भाव से भाग लिया। नगर कीर्तन के दौरान पूरा वातावरण गुरबाणी और सतनाम वाहेगुरु के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
नगर कीर्तन श्री अकाल तख्त साहिब से आरंभ होकर घंटाघर प्लाजा, जलियांवाला बाग, घी मंडी चौक, शेरांवाला गेट, महा सिंह गेट, चौक रामबाग, हाल गेट, हाथी गेट, लोहगढ़ गेट, लाहौरी गेट, बेरी गेट, खजाना गेट, गेट हकीमां, भगतांवाला चौक, चाटीविंड चौक और सुल्तानविंड गेट से होकर गुजरा। इसके बाद नगर कीर्तन घी मंडी चौक और घंटाघर प्लाजा से होते हुए वापस श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचकर संपन्न होगा।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने पंजाबवासियों को सौंपी 100 मिनी बसों का तोहफा, 9 डिपो से सेवा शुरू; रूरल नेटवर्क को मिलेगी रफ्तार
तस्वीरों में देखें आस्था:

नगर कीर्तन के उपलक्ष्य में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

पंच प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन निकाला गया।

नगर कीर्तन के नरसिंगा बजाते हुए निहंग सिंह।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की 'हिसाब मांगो रैली', संगरूर से होगा चुनावी आगाज; केसी वेणुगोपाल बोले- बदलाव चाहते हैं लोग

पंच प्यारों के नेतृत्व में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पालकी साहिब की तरफ लेजोते हुए श्रद्धालु।

नगर कीर्तन का नेतृत्व करते हुए पंच प्यारे।

नगर कीर्तन के लिए फूलों से सजाई गई पालकी साहिब।

श्री हरिमंदिर साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पालकी साहिब की तरफ लेकर जाते हुए।

गोल्डन टेंपल पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई।
यह भी पढ़ें- 'हमने मांगें मानीं, परविंदर झोटा का पोस्टमार्टम करवाना परिवार की इच्छा', पटियाला में सीएम मान ने केंद्र को घेरा
