विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आवारा सांड ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

By JagranEdited By:
Published: Tue, 05 Mar 2019 07:31 PM (IST)

अमलोह के गांव चहला में एक बु•ाुर्ग को आवारा सांढ ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि ...और पढ़ें

आवारा सांड ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत
आवारा सांड ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

संवाद सूत्र, अमलोह : अमलोह के गांव चहला में एक बुजुर्ग को आवारा सांड ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी है जिसका इलाज खन्ना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी मुताबिक गुरदीप सिंह पुत्र हरनाम सिंह चार मार्च शाम को अपने घर जा रहा था तो उसके घर के नजदीक घूम रहे आवारा सांड ने उसे टक्कर मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव के लोगों ने बताया कि इस आवारा सांड की तरफ से पहले भी गांव के एक बुजुर्ग को मारने की कोशिश की गई। इस मौके गांव के लोगों ने कहा कि आवारा घूम रहे पशुओं का जल्द कोई हल होना चाहिए ताकि इनसे हो रहे जानी नुकसान को रोका जा सके।