डा. दीपक ने मंदिर में माथा टेका
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) की उम्मीदवार डा. दीपक ज्योति आज गठबंधन के सदस्यों सहित बस्सी पठाना स्थित ऊषा माता मंदिर में नतमस्तक होने आई।

संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) की उम्मीदवार डा. दीपक ज्योति आज गठबंधन के सदस्यों सहित बस्सी पठाना स्थित ऊषा माता मंदिर में नतमस्तक होने आई। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा, संयुक्त अकाली दल तथा पीएलसी ने हलके की सेवा के लिए जो जिम्मेदारी दी है उसे में पूरी लगन के साथ गठबंधन के सहयोग से पूरा करेंगी। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव धमीजा ने कहा कि पंजाब में नशा, रेत व ट्रांसपोर्ट माफिया तथा सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए तथा पंजाब को फिर से देश का नंबर वन प्रदेश बनाने के लिए यह गठबंधन जरूरी था। इस मौके पर ब्राह्मण सभा पंजाब के पूर्व अध्यक्ष भाजपा के राष्ट्रीय नेता देवी दयाल पराशर, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजीव वाल्मीकि, मंडल बस्सी पठाना के अध्यक्ष हरमेश शर्मा, प्रभारी मनोज शर्मा, कुलदीप सिंह सिद्धूपुर, मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप पाठक के अलावा हलका बस्सी पठाना के गठबंधन के अन्य सदस्य मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।