Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति को 20 साल की कैद, दो साल बाद आया फैसला

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 11:58 PM (IST)

    फतेहगढ़ साहिब में दो साल पहले एक तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 55 वर्षीय कुलदीप सिंह को 20 साल की सजा सुनाई गई है। थाना खेड़ी नौध सिंह की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। अदालत ने उसे दोषी मानते हुए यह फैसला सुनाया। कुलदीप सिंह पर एक छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप था।

    Hero Image
    तीन साल से बच्ची से दुष्कर्म करने पर 55 वर्षीय व्यक्ति को 20 साल कैद।

    संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब। करीब दो साल पहले तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में थाना खेड़ी नौध सिंह द्वारा गिरफ्तार किए गए 55 वर्षीय कुलदीप सिंह यहां की अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार 24 जून 2023 को पुलिस केस दर्ज करके कुलदीप को गिरफ्तार किया था। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया था कि उसका पहले पति से तलाक हो चुका है, जिससे उसकी एक 3 साल की बेटी भी है। वह अपने दूसरे पति के साथ रहती है।

    23 जून को शाम करीब 5.30 बजे उसकी बेटी उनके जेठ कुलदीप सिंह के घर खेलने गई थी। जहां कुलदीप सिंह ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। एडिशनल सेशन जज फतेहगढ़ साहिब की अदालत ने कुलदीप सिंह को दोषी मानते हुए उसे 20 वर्ष कैद और 1,10,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

    comedy show banner
    comedy show banner