विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदकोट में विधायक आवास के पास समिली व्यक्ति की लाश, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; जांच में जुटी पुलिस

Published: Sat, 19 Sep 2026 12:01 PM (IST)

फरीदकोट के व्यस्त मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

मिले शव की जांच करते हुए पुलिस।

मिले शव की जांच करते हुए पुलिस।

HighLights

  1. फरीदकोट में विधायक आवास के पास अज्ञात शव मिला।

  2. मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, हत्या की आशंका।

  3. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, फरीदकोट। फरीदकोट में सड़क किनारे लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस जगह पर शव मिला है, वहां से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थानीय विधायक का निवास स्थान है। उत्सव के मद्देनजर पूरे शहर में भारी पुलिस बल और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, इसके बावजूद सरेराह शव मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और गश्ती दल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर शव को अपने कब्जे में लिया। प्राथमिक जांच के दौरान पाया गया कि मृतक के चेहरे पर गंभीर चोटों के खौफनाक निशान हैं और चेहरा अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो चुका है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि किसी भारी और नुकीली वस्तु से चेहरे पर ताबड़तोड़ प्रहार करके व्यक्ति की हत्या की गई है। चेहरा बुरी तरह बिगड़ा होने के कारण फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें- होशियारपुर में गोलियों की आवाज से गूंजा बाजार, कपड़े की दुकान में व्यापारी पर की फायरिंग; हमलावर फरार

फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए विशेष फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों और पूरी वारदात का सही समय पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- बीजेपी की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' पर सियासत, फतेहगढ़ साहिब में पोस्टर फाड़े गए; केवल सिंह ढिल्लों ने सरकार को घेरा

पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस फिलहाल शहर और आसपास के इलाकों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों की जांच कर रही है ताकि मृतक की पहचान स्थापित की जा सके। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को वहां लाकर फेंका गया था या वारदात उसी स्थान पर अंजाम दी गई।

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही इस गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अब कनाडा से अपनों की अस्थियां भारत लाने की मजबूरी होगी खत्म, सरी की नदी में कर सकेंगे विसर्जन