फरीदकोट में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में 30 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
फरीदकोट पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पहले मामले में, दिल्ली ...और पढ़ें

जागरण फोटो
HighLights
फरीदकोट में 30 ग्राम हेरोइन बरामद
दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की
संवाद सहयोगी, फरीदकोट। शहर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल, कोटकपूरा रोड, फरीदकोट के पास एक व्यक्ति को शक के बिनाह पर रोका और उसकी तलाशी ली।
उसके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। शाम लाल निवासी डोगर बस्ती, फरीदकोट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसी प्रकार, एक अन्य मामले में, थाना सिटी पुलिस ने फरीदकोट के ओल्ड कैंट रोड स्थित छावनी के पास एक लड़के की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गुरमीत सिंह निवासी बलबीर बस्ती, फरीदकोट के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
