15 अगस्त पर सीएम भगवंत मान ने 26 विभूतियों को राज्य पुरस्कारों से किया सम्मानित, देखें लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले 26 लोगों को राज्य पुरस्कार दिए। फरीदकोट में आयोजित समारोह में सामाजिक कार्यकर्ताओं कलाकारों साहित्यकारों और सरकारी अधिकारियों को सम्मानित किया गया। चार पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक और 15 पुलिस कर्मचारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री पदक मिले। जतिंदर कुमार समेत कई पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
जतिंदर कुमार, फरीदकोट। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न क्षेत्रों में अद्वितीय योगदान देने वाली 26 विभूतियों को राज्य पुरस्कार प्रदान किए।
इसके अलावा चार पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक और 15 पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री पदक प्रदान किए गए।
इन पुरस्कार विजेताओं में सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार, साहित्यकार, कवि, पर्यावरणविद् और सरकारी अधिकारी व अन्य शामिल हैं। जिन्होंने व्यापक जनहित में अपने-अपने क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान दिया है।
इन लोगों को किया गया सम्मानित
उल्लेखनीय है कि फरीदकोट के नेहरु स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नेडॉ. अनुपमा गुप्ता (अमृतसर), मास्टर तेगबीर सिंह (रूपनगर), सरूपिंदर सिंह (पटियाला), रतन लाल सोनी (होशियारपुर),डॉ. हितेंद्र सूरी (फतेहगढ़ साहिब), गुलशन भाटिया (अमृतसर), रिफत वहाब (मालेरकोटला), रमा मुंजाल (लुधियाना), बलदेव कुमार (होशियारपुर), अपेक्षा (बठिंडा), गुलजार सिंह पटियालवी (पटियाला)।
बलदेव सिंह (पटियाला), बलराज सिंह (होशियारपुर), परमजीत सिंह बख्शी (जालंधर), युवराज सिंह चौहान (लुधियाना), कृष्ण कुमार पासवान (बठिंडा), एडवोकेट राजीव मदान (अमृतसर), जसकरण सिंह (बठिंडा),डॉ. पवन कुमार (होशियारपुर),डॉ. हरबंस कौर (होशियारपुर),डॉ. राज कुमार (होशियारपुर),डॉ. महिमा मिन्हास (होशियारपुर), निशा रानी (होशियारपुर),डॉ. पीएस बराड़ (कोटकपूरा),डॉ. रवि बंसल (कोटकपूरा) औरडॉ. अभिनव शूर (जालंधर) को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित किया।
पुलिसकर्मियों में ये लोग हुए सम्मानित
इसके अतिरिक्त सीएम मान ने पुलिस विभाग के एएसआई राजिंदर सिंह, एएसआई नरिंदर सिंह, सीनियर कांस्टेबल जसवंत सिंह और हरपाल कौर को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से सम्मानित किया गया। इसी तरह इंस्पेक्टर जतिन कपूर, इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह काहलों, इंस्पेक्टर नवनीत कौर, इंस्पेक्टर प्रभजीत कुमार, एएसआई लवदीप सिंह।
एएसआई गुरमेल सिंह, एएसआई डिंपल कुमार, एएसआई सुखचैन सिंह, एएसआई सतविंदर सिंह, एएसआई हरजिंदर सिंह, एएसआई संदीप सिंह, हवलदार संदीप सिंह, हवलदार इकबाल सिंह, हवलदार करमबीर सिंह और हवलदार जगजीत सिंह को ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री पदक प्रदान किए गए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।