फरीदकोट में संपत्ति विवाद में पूर्व सैनिक पिता और पुत्र ने झगड़े के बाद निगला जहर, दोनों की हुई मौत
फरीदकोट के जैतो उपमंडल में संपत्ति विवाद के चलते पूर्व सैनिक पिता और उसके बेटे ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। ...और पढ़ें

मृतक युवक की फाइल फोटो।
HighLights
फरीदकोट में पिता-पुत्र की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत।
घरेलू संपत्ति विवाद बना मौत का कारण, पुलिस जांच जारी।
पूर्व सैनिक हरपाल राम और बेटे सोनू ने गंवाई जान।
संवाद सहयोगी, फरीदकोट। फरीदकोट के उपमंडल जैतो के गांव चंदभान में घरेलू संपत्ति विवाद के चलते पिता-पुत्र की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है। मृतकों की पहचान हरपाल राम (60) और उसके बेटे सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू (22) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, हरपाल राम सेना से सेवानिवृत्त था। ग्रामीणों के मुताबिक, पिता-पुत्र के बीच संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए पहले गोनियाना मंडी के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, कैमरे में कैद हुई वारदात
दूसरी शादी से हुआ था बेटा सोनू
ग्रामीणों के अनुसार, हरपाल राम की दो शादियां हुई थीं। उसकी पत्नी की मौत के बाद परिवार ने उसकी विधवा भाभी को घर में बिठाया था, ताकि परिवार चलता रहे। सोनू उसी की दूसरी बेटी से पैदा हुआ बच्चा था। वे बार-बार हरपाल राम से संपत्ति में हिस्सा मांगता था। हालांकि, घटना के कारणों को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- मानसा में परविंदर झोटा की हत्या के बाद जालंधर पुलिस एक्शन में, केमिस्ट शॉप में रेड, बरामद की नशीली गोलियां
परिवार के बयानों के बाद कार्रवाई शुरू
डीएसपी जैतो इकबाल सिंह संधू ने बताया कि पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। बयानों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर भी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
