पंजाब में 15 अगस्त पर मान सरकार ने शुरू की रिवॉर्ड पॉलिसी, नशा पकड़ने वाले को मिलेगा एक लाख रुपये का इनाम
फरीदकोट में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने पंजाब के शहीदों को नमन किया और कहा कि पंजाब ने देश की आजादी में बड़ा योगदान दिया है। मुख्यमंत्री मान ने नशे के खिलाफ अपनी सरकार की मुहिम को दोहराया और कहा कि पंजाब को नशा मुक्त किया जाएगा।

जतिंदर कुमार, फरीदकोट। फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात परेड का निरिक्षण किया तथा मार्च पास्ट द्वारा मुख्यमंत्री मान को सलामी दी गई।
इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सबसे पहले बाबा फरीद जी को नमन किया और कहा कि बाबा फरीद जीने आम लोगों की भाषा में बाणी की रचना दी।
उनके श्लोक हमें मानवता का संदेह देते हैं। जबकि देश और कौम पर मिटने का जज्बा हमें गुरु साहिबान से मिला है। गुरुओं ने भी जबर जुल्म के खिलाफ लड़ते हुए अपना सरवंश वार दिया। ऐसी कुर्बानी कहीं देखने को नहीं मिलती।
इसी तरह आजादी के संग्राम में भी पंजाबियों का बहुत बड़ा योगदान है। हम आजादी सस्ती नहीं मिली। पंजाब को आजादी मिलने के समय और उसके पश्चात हुए 1965 और 1971 के युद्ध में पंजाब को सबसे अधिक संताप झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि वे उनकी कुर्बानियों को नमन करते हैं और पंजाब की अमन व शांति के लिए अंतिम श्वास तक काम करते रहेंगे।
नशे के खिलाफ सीएम मान का एलान
इसके पश्चात उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए युद्ध नशे के विरुद्ध जहां नशे को खत्म किया जा रहा है वहीं नशा पीड़ितों को नशा छुड़वाया जा रहा है। पंजाब भारत का पहला एंटी ड्रोन राज्य बन चुका है। जिसके चलते राज्य के सीमा पार से आने वाले नशे को रोका जा रहा है।
इसी के तहत राज्य में नई रिवॉर्ड पॉलिसी लाई जा रही है। जिसके तहत 1 किलो या उससे अधिक हेरोइन पकड़ने वाले पुलिस कर्मी को 1.20 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।
एनडीपीएस मामलों की जांच हेड कॉन्स्टेबल करेंगे तथा पहले पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाएगी और फिर उनके स्थानी पर 1,600 नए पुलिस कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।
'राज्य में नशा बिल्कुल समाप्त'
उन्होंने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि पहले मंत्रियों की गाड़ियों में नशा सप्लाई होता था। हालांकि उन्होंने माना कि राज्य में नशा बिल्कुल समाप्त नहीं हुआ परंतु अब खुलेआम नहीं मिलता। शीघ्र ही यह भी बंद होगा।
उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में भी पंजाब उनके कार्यकाल में बहुत आगे बढ़ा है। नेशनल अचीवमेंट सर्वे में पंजाब 2017 में 29वें नंबर पर था परंतु 2025 में हर विषय में पहले स्थान पर आकर केरला के बराबर पहुंच गया। स्कूलों में नशों के खिलाफ सिलेबस शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यों में ऑनलाइन रजिस्ट्रियां शुरू करके तहसीलों को भ्रष्टाचार मुक्त कर दिया।
1 लाख 14 करोड़ रुपये का हुआ निवेश
सीएम मान ने बताया कि पंजाब में आप के साढ़े तीन साल की सरकार में 1 लाख 14 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है और टाटा स्टील देश का दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट लुधियाना में लग रहा है। ऐसा राज्य में अमन कानून की स्थिति सुधरने के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य के टैक्स की राशि राज्यवासियों के भले के लिए प्रयोग में लाई जा रही है।
इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कारगिल वार के हीरो तथा स्वतंत्रा सेनानियों के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली शख्सियतों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी उनकी प्राप्तियों के चलते सम्मानित किया गया। उपरांत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर सहित फरीदकोट के टिल्ला बाबा फरीद में माथा टेका गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।