विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया

By JagranEdited By:
Published: Wed, 30 Jun 2021 10:09 PM (IST)

नेचुरल केयर चाइल्ड लाइन की टीम ने लोगों को हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया।

हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया
हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से संचालित नेचुरल केयर चाइल्ड लाइन फरीदकोट की टीम ने डाक्टर आंबेडकर नगर में खुला मंच प्रोग्राम का आयोजन किया। इसमें मुख्य मेहमान के तौर पर एमसी प्रदीप कौर को बुलाया गया।

उपस्थित बच्चो और उनके माता पिता को चाइल्ड लाइन के टोल फ्री 1098 के बारे में जानकारी दी गई और समझाया गया कि चाइल्ड लाइन 18 वर्ष तक के लावारिस गुमशुदा , बेसहारा बच्चों के लिए बनाया गया एक इमरजेंसी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर है। इस पर आप फोन कर किसी भी बच्चे के लिए निशुल्क मदद ले सकते हैं। इसमें जानकारी देने वाले का नाम और नंबर गुप्त रखा जाता है। लोगों को 1098 नंबर डायल करना सिखाया गया। इस दौरान बच्चो को कोविड-19 के बारे में जानकारी दी गई और उसके बचाव और लक्षण बताए। बच्चों को हाथ धोने के स्टेप बताकर उनसे हैंड वाश एक्टिविटी करवाई गई। बच्चो को आनलाइन से होने खतरों के बारे में और नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।

इस मौके पर चाइल्ड लाइन की टीम कोआर्डिनेटर सोनिया रानी, पूजा कुमारी पलविदर कौर, परगट कौर और सुभाष चंद्र उपस्थित थे। ----------------- पानी चोरी के आरोप में किसान पर केस

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

थाना सदर पुलिस ने पानी चोरी करने के आरोप में एक किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार जसविदर सिंह ने बताया कि उप मंडल अधिकारी सरहिद फीडर उप मंडल गिद्दड़बाहा की शिकायत पर पुलिस ने सरहिद फीडर नहर में से पाइप डालकर पानी चोरी करने के आरोप इकबाल सिंह वासी टबियां दूहेवाला रोड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किसानों की तरफ से बीते दिन चक दूहेवाला में जाम लगाकर चोरी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई थी। किसान पहले भी एसी माग कर चुके हैं लेकिन पुलिस द्वारा लगातार अनदेखा किया जा रहा था। धरने के बाद पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने की बात कही गई थी। जिस पर पुलिस ने मंगलवार देर शाम को पानी चोरी करने के आरोप में एक खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।