विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाइल्ड लाइन के टोल फ्री 1098 नंबर की जानकारी दी

By JagranEdited By:
Published: Fri, 05 Nov 2021 04:39 PM (IST)Updated: Fri, 05 Nov 2021 05:46 PM (IST)

नेचुरल केयर चाइल्ड लाइन की टीम की ओर से दीपावली के त्योहार मनाया गया।

चाइल्ड लाइन के टोल फ्री 1098 नंबर की जानकारी दी
चाइल्ड लाइन के टोल फ्री 1098 नंबर की जानकारी दी

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

नेचुरल केयर चाइल्ड लाइन की टीम की ओर से दीपावली के त्योहार पर स्कूल के बच्चों की तरफ से दीये बनवाए गए। दियों को अलग, सरकारी दफ्तरों के कर्मचारियों को दीये भेट किए गए इसका आरंभ एसडीएम बलजीत कौर, बाल भलाई कमेटी के मेंबर अविनाश कौर सरबजीत सिंह बराड़, कोटकपूरा से सीडीपीओे खुशवीर कौर, आरपीएफ से सत्यानंद और पूनम ने इन सब ने बच्चो को पैसे देकर देकर सम्मानित किया और बच्चो की हौसला अफजाई की और डीसीपीई अमनदीप सोढ़ी जिला प्रोग्राम अफसर करण बराड़ और सरबजीत कौर को भी बच्चों की तरफ से इन सब को भी दिये भेंट किया गए।

बच्चों को चाइल्ड लाइन के टोल फ्री 1098 के बारे में जानकारी दी गई और समझाया गया कि चाइल्ड लाइन 18 वर्ष तक के लावारिस गुमशुदा, बेसहारा बच्चों के लिए बनाया गया एक एमरजेंसी टोलफ्री हेल्पलाइन नंबर है। आप फोन करके किसी भी बच्चे के लिए निशुल्क मदद ले सकते हैं। इसमें जानकारी देने वाले का नाम पर नंबर गुप्त रखा जाता है।

इस दौरान लोगों को ग्रीन दीपावली मनाने के बारे में कहा और पटाखे से होने वाले प्रदूषण की हानिया के बारे में बताया और चाइल्ड लाइन में जो केस आते है उनके बारे में भी जानकारी दी। सरकारी मिडिल स्कूल की मुख्य अध्यापिका को भी बच्चो के द्वारा तयार किए दिए दिया गया और गतिविधि में शामिल हुए बच्चो को चाइल्ड लाइन के तरफ से गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सोनिया रानी, ज्योति बाला, पूजा कुमारी, पलविदर कौर, गगनदीप कौर, मनदीप सिंह और सुभाष चन्द्र उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।