विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

168 बच्चों को खिलौने वितरित

By JagranEdited By:
Published: Tue, 05 Oct 2021 04:45 PM (IST)

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से संचालित नेचरल केयर चाइल्ड की टीम ने समारोह करवाया।

168 बच्चों को खिलौने वितरित
168 बच्चों को खिलौने वितरित

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से संचालित नेचरल केयर चाइल्ड लाइन की टीम ने सीडीपीओ खुशवीर कौर कोटकपूरा ब्लाक-2 की अगुआई में बाजाखाना आंगनबाड़ी केन्द्र में दान उत्सव मनाया। टीम की तरफ दानी साजनो के सहयोग से 168 बच्चों के लिए खेलने का समान बांटा गया।

एसएचओ बजाखाना इकबाल हुसैन की तरफ से बाजाखाना के सारे आंगनबाड़ी केन्द्र को कैरम बोर्ड दिया है और बाकी के 143 सेंटरों के लिए पूनम दुग्गल, गगनदीप कौर नीतू, बाल भलाई कमेटी मेंबर फरीदकोट एडवोकेट अविनाश कौर, तेजिदरपाल कौर, नेचरल केयर चाइल्ड लाइन फरीदकोट, सीडीपीओ खुशवीर कौर की तरफ से बच्चो के लिए खेलने के लिए खिलौने दए।

कोआर्डिनेटर सोनिया ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों को बताया कि कार्यक्रम के तहत चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर दान उत्सव आठ अक्टूबर तक मना रहे है। ऐसी वस्तु जैसे अच्छे पहनने लायक कपड़े, बच्चों के खिलौने, किताब, कापी दान करें। ऐसे हजारों बच्चे जो गरीबी में जीवन व्यतीत कर रहे हैं उनके पास पढ़ने के लिए किताबें कापी और खेलने के लिए खिलौने और पहनने के लिए अच्छे कपड़े नहीं है। संस्था ऐसे बच्चों को उनके क्षेत्र में जाकर दान उत्सव में आई वस्तुओं को वितरित करेंगे।

इस अवसर पर एसआइ बलदेव सिंह थाना बजाखाना, राजिदर कौर, निर्मलजीत कौर, परमजीत कौर, कोमल बांसल, इंद्रजीत कौर, शमिदर कौर, मणिजिदर कौर और चाइल्ड लाइन टीम कोआर्डिनेटर सोनिया टीम मेंबर पलविदर कौर और मनदीप सिंह उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।