Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीरकपुर में वीआईपी रोड पर स्पा सेंटरों में आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस का छापा, पांच लड़कियां की रेस्क्यू

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 07:59 PM (IST)

    जीरकपुर में पुलिस ने तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में पांच लड़कियों को बचाया गया। पुलिस ने स्पा सेंटरों के ...और पढ़ें

    Hero Image

    पुलिस ने जीरकपुर के वीआईपी रोड पर तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारा।

    संवाद सहयोगी, जीरकपुर। पुलिस ने वीआईपी रोड स्थित तीन स्पा सेंटरों पर देर शाम छापे मारे और देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। यहां से पांच लड़कियों को रेस्क्यू किया। साथ ही नेचर स्पा ऐंड सैलून के मालिक अमृतसर निवासी अमित गुप्ता, हनी बी स्पा के मालिक जीरकपुर निवासी विकास और मिनी ट्यूलिप डे स्पा के मालिकिन जीरकपुर निवासी श्रेया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जांच अधिकारी नरिंदर कुमार ने बताया के पुलिस कोहेनूर ढाबे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली के वीआईपी रोड पर कुछ स्पा सेंटर के मालिक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और वहां से पांच लड़कियों का रेस्क्यू किया है। फिलहाल पुलिस स्पा सेंटरों के मालिकों के खिलाफ देह व्यापार के आरोप में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।