Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yoga: हस्त उत्तानासन से बढ़ता है शरीर में ऑक्सीजन लेवल, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद

    गवर्नमेंट योग एजुकेशन एंड हेल्थ कॉलेज -23 के योगाचार्य रोशन लाल बताते हैं कि अगर आप रोजाना हस्त उत्तानासन का अभ्यास करते हैं तो आपके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाता है। ऑक्सीजन का स्तर बढ़ने से आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

    By Ankesh ThakurEdited By: Updated: Sat, 22 May 2021 10:35 AM (IST)
    Hero Image
    हस्त उत्तानासन करने की विधि के बारे में जानकारी देतीं योग शिक्षिका।

    चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना महामारी से पीड़ित मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत उस समय होती है, जब उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर का कम हो जाता है। गवर्नमेंट योग एजुकेशन एंड हेल्थ कॉलेज -23 के योगाचार्य रोशन लाल बताते हैं कि अगर आप रोजाना हस्त उत्तानासन का अभ्यास करते हैं, तो आपके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑक्सीजन का स्तर बढ़ने से आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। इस आसन को गर्भवती महिलाएं भी कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि हस्त उत्तानासन सूर्य नमस्कार योग का प्रमुख हिस्सा है। यह सूर्य नमस्कार की मुद्रा में से एक है। इसके नियमित अभ्यास से शरीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद सिद्ध होता है।

    हस्त उत्तानासन करने की विधि

    • दोनों पैरों को मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं।
    • अब सांस भरते हुए अपने दोनों हाथों को एक साथ सिर के ऊपर ले जाएं।
    • सांस छोड़ते हुए धीरे -धीरे ऊपरी शरीरिक ढांचे को पीठ के पीछे की ओर मोड़ने की कोशिश करें।
    • इस दौरान अपनी नजरें आसमान की ओर रखें।
    • कुछ मिनट इसी मुद्रा में बने रहने के बाद धीरे -धीरे सामान्य हो जाएं।
    • इसी प्रक्रिया को कोई बार दोहराएं।

    हस्त उत्तानासन करने के दौरान बरतें यह सावधानियां

    • अगर अगर किसी को गर्दन में दर्द, रीढ़ की हड्डी में दर्द या फिर कोई गंभीर बीमारी हो तो वह हस्त उत्तानासन का अभ्यास न करें।
    • शरीर में कमजोरी महसूस होने पर भी इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए। उच्च रक्तचाप और ह्दय रोग से पीड़ित लोगों को भी इस योगासन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
    • घुटने में दर्द होने पर भी हस्त उत्तानासन का अभ्यास करने की भूल न करें क्योंकि इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है।

    हस्त उत्तानासन करने के लाभ

    • शरीर को ललीचा व मजबूत बनाता बनाता है।
    • फेफड़ों की कार्य क्षमता को बेहतर बनाता है।
    • पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाता है।
    • दिल संबंधी तमाम रोगों के लिए रामबाण है।
    • तनाव को कम करने में सहायक है।