Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में आज मान की प्रस्तुति, दिल दा मामला, छल्ला जैसे अपने हिट गानों पर लोगों को नचाएंगे पंजाबी गायक गुरदास मान

    By Ankesh ThakurEdited By:
    Updated: Tue, 21 Jun 2022 12:52 PM (IST)

    World Music Day 2022 विश्व संगीत दिवस के मौके पर आज मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान चंडीगढ़ में प्रस्तुति देंगे। गुरदास मान अपने सुपरहिट गानों से लोगों को नाचने पर मजूबर करेंगे। सेक्टर 17 में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

    Hero Image
    पंजाबी सिंगर गुरदास मान की फाइल फोटो ।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। World Music Day 2022: आज वर्ल्ड म्यूजिक डे है। विश्व संगीत दिवस के मौके पर चंडीगढ़ में मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान प्रस्तुति देंगे। गुरदास मान चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित अर्बन पार्क में शाम को अपने हिट गानों कमली यार दी कमली, दिल दा मामला सहित कई सुपरहीट गीतों से शहरवासियों को नाचने पर मजबूर करेंगे। गुरदास मान का यह लाइव शो शाम 7 बजे से शुरू होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि पंजाबी गायक गुरदास मान शहर में ढाई वर्ष बाद प्रस्तुति देने आ रहे हैं। इससे पहले गुरदास मान ने 23 नवंबर 2019 में नोर्थ कल्चर जोन पटियाला, कलाग्राम मनीमाजरा में आयोजित क्राफ्ट मेले लाइव प्रस्तुति दी थी। 

    कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे कर्मचारी।

    चंडीगढ़ प्रशासन के पयर्टन विभाग की तरफ से वर्ल्ड म्यूजिक डे पर आयोजित कार्यक्रम में गुरदास मान प्रस्तुति देने आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में दर्शकों के लिए एंट्री फ्री रखी गई है। प्रशानिक जानकारों की माने तो कोरोना महामारी के चलते लंबे समय तक पर्यटन को लेकर कोई बड़ा इवेंट आयोजित करवाकर शहरवासियों को जोड़ा नहीं जा सका। इवेंट की शुरुआत शाम सात बजे से होगी।

    कहीं बारिश न डाल दे खलल

    चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से करवाए जा रहे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचने की उम्मीद है। क्योंकि पंजाब के मशहूर गायक गुरदास मान के प्रशंसक इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आ सकते हैं। गुरदास मान को देखने के लिए शहर के लोगों में काफी उत्सुकता है, लेकिन उसके साथ बारिश का भी डर सता रहा है। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने 23 जून तक बारिश के आसार जताए हैं और बारिश हर दिन हो रही है। बीते कल भी शाम को शहर में झमाझम बारिश हुई थी। वहीं आज भी बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है। ऐसे में गुरदास मान की प्रस्तुति पर बारिश खलल डाल सकती है। यदि शाम को बारिश होती है तो कार्यक्रम वाले स्थान पर दर्शकों के बैठने के लिए कोई जगह नहीं है।

    कभी अर्बन पार्क तो कभी फुटबाल ग्राउंड

    सेक्टर-17 स्थित अर्बन पार्क लंबे समय से विवादों से रहा है। बस स्टैंड सेक्टर-17 के पीछे इस स्थान को पहले फुटबाल ग्रांउड के तौर पर तैयार किया गया। स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की तरफ से फुटबाल ग्राउंड की मंजूरी नहीं दी तो इसे अर्बन पार्क का नाम देकर चलाया जा रहा। आज होने वाला कार्यक्रम भी इसी अर्बन पार्क आयोजित होगा।