विश्व मानव रूहानी केंद्र ने सिविल अस्पताल पंचकूला में सौंपी चिकित्सा सामग्री
विश्व मानव रूहानी केंद्र की शाखा कोट ने पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में कोरोना महामारी में काम आने वाली दवाइयां और चिकित्सा सामान सौंपा। इस सामान में ऑक्सीजन सिलेंडर पीपीई किट्स 500 मिली की सेनिटाइजर बोतलें एन-95 मास्क और फॉगिंग मशीन आदि शामिल है।

मनीमाजरा, जेएनएन। कोरोना संक्रमण (Corona Virus) का खतरा बढ़ता जा रहा है। महमारी के प्रकोप को बढ़ते देख विश्व मानव रूहानी केंद्र ने संत बलजीत सिंह द्वारा सिखाए गए नैतिक जीवन, आध्यात्मिकता और ध्यानाभ्यास पर आधारित कार्यक्रमों और जन कल्याण के लिए समय समय पर प्रशासन और अस्पतालों में मदद करती रहता है।
इसी क्रम में विश्व मानव रूहानी केंद्र की शाखा कोट ने पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में कोरोना महामारी में काम आने वाली दवाइयां और चिकित्सा सामान सौंपा। इस बारे में विश्व मानव रूहानी केंद्र के महासचिव ईश्वर दास सागू ने बताया कि संत बलजीत के आदेशानुसार सभी स्वयंसेवी और सदस्य निष्काम सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। इस क्रम में केंद्र ने जरूरतमंदों को समय पर चित्सिक सामग्री मिल जाए के उद्देश्य से पंचकूला के सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में ऑक्सीजन सिलेंडर, पीपीई किट्स, 500 मिली की सेनिटाइजर बोतलें, एन-95 मास्क और फॉगिंग मशीन की निशुल्क सौंपी गई। ताकि जरूरतमंदों की समय पर सहायता की जा सके।
उन्होंने बताया कि विश्व मानव रूहानी केंद्र के सामाजिक कार्यकर्ता इस प्रकार के समाज सेवा कार्यों का आयोजन करते रहते हैं। संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है और आगे भी विश्व मानव रूहानी केंद्र समाज सेवा के ऐसे जनकल्याण कार्यों में प्रशासन को लगातार सहयोग जारी रखेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।