चंडीगढ़ की प्रमुख खबरें पढ़ने के लिए नहीं करना होगा इंतजार, मेयर ने local.jagran.com का किया शुभारंभ
शहरवासी लोकल डाट जागरण डाट काम को डाउनलोड करके कभी भी शहर की ताजा खबर को पढ़ सकेंगे। इससे घटना के तुरंत बाद आपके मोबाइल पर खबर आ जाएगी। इससे उन लोगों को काफी फायदा मिलेगा जो सुबह के समय कई बार अखबार नहीं पढ़ पाते हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहरवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब आपको चंडीगढ़ और मोहाली की ताजा खबरें पढ़ने के लिए अगले दिन तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। घटना के तुरंत बाद आपके मोबाइल फोन पर आन द स्पाट खबर आ जाएगी। इसके लिए आपको सिर्फ लोकल जागरण डाट काम को डाउनलोड करना होगा। बुधवार को चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर राजबाला मलिक ने दैनिक जागरण के सेक्टर-9 कार्यालय पहुंचकर इस एप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड करके इसका शुभारंभ किया।
इस मौके पर ग्रेटर पंजाब के महाप्रबंधक मोहिंदर कुमार और चंडीगढ़ दैनिक जागरण के समाचार संपादक बरींद्र रावत भी मौजूद रहे। मेयर राजबाला मलिक ने दैनिक जागरण में प्रकाशित होने वाली खबरों की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी प्रतिदिन सुबह की शुरुआत दैनिक जागरण अखबार पढ़ने के साथ होती है। उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि अब शहरवासी लोकल जागरण डाट काम को डाउनलोड करके कभी भी शहर की ताजा खबर को पढ़ सकेंगे। इससे उन लोगों को काफी फायदा मिलेगा जो सुबह के समय कई बार अखबार नहीं पढ़ पाते हैं। उन्हें शहर की घटनाओं का अपडेट हर समय मिलता रहेगा।
मेयर राजबाला मलिक ने कहा कि इस एप को लॉगिन करना काफी आसान है। इस एप की मदद से शहरवासी हर वक्त अपने शहर की हर छोटी से बड़ी घटना और कार्यक्रम पर नजर रख सकते हैं। इसके लिए शहरवासियों को अपने मोबाइल फोन में local.jagran.com पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको मोबाइल नंबर डालना होगा और उस पर आए ओटीपी नंबर से लॉगिन करना होगा। इसके बाद आप अपना शहर चंडीगढ़ चुनें। इसके बाद उन्हें शहर से जुड़ी खबरें पढ़ने को मिल जाएंगी। स्थाई तौर पर इस एप को अपने मोबाइल पर सेव करने के लिए जो प्लस का निशान आए उसे दबा दें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।