Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंचकूला में पंजाब-हिमाचल के एंट्री प्वाइंट पर बनेंगे वेलकम गेट

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 31 Oct 2021 07:05 AM (IST)

    पंचकूला नगर निगम ने ढाई साल पहले चंडीगढ़ की तरफ से एंट्री पर वेलकम गेट बनवाया था। सेक्टर-7 और 1 ...और पढ़ें

    Hero Image
    पंचकूला में पंजाब-हिमाचल के एंट्री प्वाइंट पर बनेंगे वेलकम गेट

    राजेश मलकानियां, पंचकूला

    शहर के साथ लगती पंजाब और हिमाचल की एंट्री पर लगने वाले एंट्री गेट का काम जल्द शुरू होगा। नगर निगम ने गेटों का डिजाइन फाइनल कर दिया गया है। हिमाचल की सीमा पर अमरावती एन्क्लेव के पास और पंजाब की एंट्री सेक्टर-12ए के पास एंट्री गेट लगाया जाएगा। इस दोनों गेटों के निर्माण पर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि नगर निगम एरिया में 8 एंट्री गेट लगाए जा रहे हैं। चंडीगढ़ के आइटी पार्क की तरफ से पंचकूला में एंट्री पर भी वेलकम गेट बनेगा। इस एंट्री गेट के बीच में बनने वाले पिलर में अशोक चक्र के साथ अशोक स्तंभ भी बना होगा। इसका निर्माण कार्य अगले छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले पंचकूला नगर निगम चंडीगढ़ से हाउसिग बोर्ड लाइट प्वाइंट की तरफ से पंचकूला में एंट्री और रेलवे स्टेशन की तरफ से सेक्टर-17 और 18 के डिवाइडिग रोड पर एंट्री में भी वेलकम गेट बनाए गए हैं। इनका भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। शहर की खूबसूरती को दी जा रही तवज्जो निगम ने ढाई साल पहले चंडीगढ़ की तरफ से एंट्री पर वेलकम गेट बनवाया था। सेक्टर-7 और 18 की डिवाइडिग रोड पर बनाए गए गेट के निर्माण पर करीब 24 लाख खर्च किए गए थे। अब मेयर कुलभूषण गोयल और नवनियुक्त पार्षद शहर की खूबसूरती बनाने पर खास तवज्जो दे रहे हैं। शहर की ब्यूटीफिकेशन के लिए चल रहे प्रोजेक्ट के तहत ही दोनों एंट्री गेट के डिजाइन में बदलाव किया जा रहा है। गेट का साइज बढ़ाने के साथ बढि़या एलईडी लाइट्स लगवाई जाएंगी। गेट के आसपास एरिया में रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाकर ग्रीनरी बढ़ाई जाएगी। शहर की सभी एंट्री प्वाइंट्स पर बनेंगे वेलकम गेट निगम शहर की सभी एंट्रेंस पर एंट्री गेट बनवाएगा। कुल छह एंट्री गेट बनवाए जाने हैं। रेलवे स्टेशन की तरफ से सेक्टर-17 और 18 की डिवाइडिग रोड पर बनाए गए एंट्री गेट पर करीब 23 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। गेट का डिजाइन मेड्रिड के आइटो तोरेजोन स्कल्पचर को देखकर तैयार किया गया है। पंचकूला में आने वाले लोगों को वेलकमिग एक्सपीरियंस करवाने के लिए यह गेट बनवाए जा रहे हैं।