Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vicky Middukhera Murder : बंबीहा ग्रुप ने ली विक्की मिड्डू खेड़ा के कत्ल की जिम्मेदारी, देखिए फेसबुक पर डाली पोस्ट में क्या लिखा

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Sat, 07 Aug 2021 08:38 PM (IST)

    विक्की मिड्डू खेड़ा की एक साल पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी संग होमलैंड सोसायटी में रहने चला गया था लेकिन कुछ माह पहले ही वह अपने सेक्टर-7 ...और पढ़ें

    Hero Image
    मोहाली में हुए विक्की मिड्डू खेड़ा के कत्ल की जिम्मेवारी बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर पोस्ट डाल ली है।

    मोहाली [संदीप कुमार]। मोहाली में विक्की मिड्डू खेड़ा के कत्ल की जिम्मेदारी बंबीहा ग्रुप ने ले ली है। कत्ल के कुछ समय बाद ही दविंदर बंबीहा ग्रुप की ओर से फेसबुक पर पोस्ट डालकर बताया गया है कि विक्की मिड्डू खेडा का कत्ल बंबीहा ग्रुप ने करवाया है। पोस्ट में लिखा है कि वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह आज जो अभी कुछ समय पहले विक्की मिड्डू खेडा (बकरे) का कत्ल हुआ है यह कत्ल दविंदर बंबीहा ग्रुप द्वारा किया गया है, इसको पहले लक्की वीर ने बहुत समझाया पर यह कत्ल इसलिए किया गया है क्योंकि वक्की मिड्डूखेडा हमारे एंटी ग्रुप लॉरेंस बिश्नोई को सारी जानकारी देता था और इस ने गुरलाल पहलवान और राणा सिद्धू को मरवाया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह विक्की लारेंस बिश्नोई को कलाकारों व बड़े बिजनेसमैनों के नंबर देता था और उनसे पैसे वसूलने का काम करता था और इस तरह इनके ग्रुप द्वारा जो कत्ल होता था उसको बंबीहा ग्रुप के साथ जोड़ देते थे, इसलिए हमें इसे मारना पड़ा और जो हम नाजायज मारने लग गए तो रोज उनके पोस्टर लगें जिन्हें हम मार सकते हैं पर हमने किसी भी निर्दोष बंदे को नहीं कुछ कहना और कोई इनका या किसी का भी दोस्त हो सकता उसको नहीं मारना पर जो हमारे खिलाफ इनका साथ देगा उसका फिर यही हाल होगा। यह पोस्ट कौशल चौधरी गुड़गांव, टीलू ताजपुरिया दिल्ली, नीरज भवाना दिल्ली को भी पोस्ट की गई है।

    एक साल पहले हुई थी शादी

    विक्की मिड्डू खेड़ा की एक साल पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी संग होमलैंड सोसायटी में रहने चला गया था, लेकिन कुछ माह पहले ही वह अपने सेक्टर-71 स्थित कोठी नंबर- 1101 में अपने भाई अजयपाल मिड्डू खेड़ा के पास रहने आ गया था। विक्की के भाई अजयपाल मिड्डू खेड़ा ने इसी साल नगर निगम चुनाव में पूर्व मेयर कुलवंत के बेटे सर्बजीत सिंह समाणा के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसमें विक्की ने उसका काफी प्रचार किया था। वहीं, चुनाव के दौरान जाली वोट डालने वाले एक युवक से विक्की मिड्डूखेड़ा का झगड़ा हुआ था, इस मामले में पुलिस में एफआईआर भी दर्ज है। वहीं दूसरी तरफ आज सारा दिन सोशल मीडिया पर अकाली नेताओं व सोई पार्टी के समर्थकों द्वारा विक्की मिड्डू खेडा के लिए शोक व्यक्त किया जाता रहा।

    लॉरेंस का काफी करीबी रहा है विक्की

    विक्की मिड्डू खेड़ा वर्ष 2014 में एक केस के सिलसिले में नाभा जेल गया था। वह लॉरेंस का काफी करीबी रहा है। सोशल मीडिया पर उसकी व लॉरेंस की काफी फोटो वायरल हुई है। वह लॉरेंस के साथ रहकर सोपू पार्टी का प्रचार भी करता रहा है। सेक्टर-71 में कुछ साल पहले बलजीत चौधरी को विक्की मिड्डू खेड़ा के राइट हैंड माने जाने वाले रशपाल ने पेट में गोली मार दी थी। इस हमले में चौधरी बच गया था। उसी दिन से चौधरी मिड्डू खेड़े का एंटी ग्रुप बन गया था। इसके अलावा नीटा सेखों गैंग भी मिड्डू खेडा का एंटी ग्रुप हैं।