Move to Jagran APP

चंडीगढ़ से दिल्ली 2 घंटे 50 मिनट में पहुंचाएगी वंदे भारत, ये रहेगा किराया, हफ्ते में 6 दिन चलेगी, जानें खासियत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीरवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन को लोगों को समर्पित किया। वंदे भारत ट्रेन 19 अक्टूबर से हफ्ते में 6 दिन ऊना से नई दिल्ली के बीच चलेगी। बुधवार को वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Fri, 14 Oct 2022 10:01 AM (IST)Updated: Fri, 14 Oct 2022 10:01 AM (IST)
चंडीगढ़ से दिल्ली 2 घंटे 50 मिनट में पहुंचाएगी वंदे भारत, ये रहेगा किराया, हफ्ते में 6 दिन चलेगी, जानें खासियत
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। देश की राजधानी दिल्ली अब दूर नहीं... ऐसा इसलिए क्योंकि अब चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचने के लिए 3 घंटे से भी कम टाइम लगेगा। देश की सुपर फास्ट ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस चंडीगढ़ से दिल्ली तक महज 2 घंटे 50 मिनट में पहुंचा देगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 16 काेच होंगे, जिनमें 14 चेयरकार और दो एग्जीक्यूटिव कोच हैं। चेयरकार के एक काेच में 78 सीटें हैं और एग्जीक्यूटिव के एक काेच में 44 सीटें हैं। वंदे भारत ट्रेन 180 किलाेमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ सकती है। 

loksabha election banner

वंदे भारत ट्रेन 19 अक्टूबर से हफ्ते में 6 दिन ऊना से नई दिल्ली के बीच चलेगी। बुधवार को वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीरवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन को लोगों को समर्पित किया। अब यह ट्रेन ऊना से चलती हुई चंडीगढ़ और अंबाला होकर गुजरेगी। 

बता दें कि कालका-चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी 3 घंटे 20 मिनट का समय लगाती है। शताब्दी दिन में सुबह, दोपहर और शाम को चलती है। सुबह 6.53 बजे, दोपहर 12.20 बजे और शाम को 6.20 पर शताब्दी चंडीगढ़ से चलती है। वहीं अब वंदे भारत ट्रेन 2 घंटे 50 मिनट पर चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचा देगी। वाया रोड चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचने में 4 घंटे से ज्यादा समय लगता है। बसों में इससे भी ज्यादा समय लग जाता है। 

शताब्दी के मुकाबले वंदे भारत का किराया ज्यादा

वंदे भारत में चंडीगढ़-दिल्ली का किराया शताब्दी के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा है। शताब्दी में चेयरकार का किराया 555 रुपये है। वही वंदे भारत में 745 रुपये देने होंगे। शताब्दी में एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1094 रुपये है। वंदे भारत एक्सप्रेस में 1445 रुपये किराया होगा। 

चंडीगढ़ से अंबाला मात्र 32 मिनट में पहुंची ट्रेन

ऊना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल नंबर-02448 वीरवार दोपहर 12.46 बजे पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और हरियाणा के कई कैबिनेट मंत्रियों के साथ वंदे भारत ट्रेन में सफर कर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा अब हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों के लिए दिल्ली दूर नहीं। वंदे भारत ट्रेन ने चंडीगढ़ से अंबाला का सफर मात्र 32 मिनट में तय कर लिया।

चंडीगढ़ भाजपा नेताओं ने किया ट्रेन में सफर

बता दें कि वीरवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से वंदे भारत में हरियाणा के सीएम, कैबिनेट मंत्रियों के अलावा चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, हिमाचल सह प्रभारी संजय टंडन और शहर की मेयर सरबजीत कौर के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने सफर किया।

110 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार भरी वंदे भारत ने

चंडीगढ़ से अंबाला रेलवे स्टेशन तक वंदे भारत ट्रेन ने 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार भरी। 45 किलोमीटर का यह सफर वंदे भारत ट्रेन ने 32 मिनट में पूरा किया। वंदे भारत ट्रेन के टेक्निकल स्टाफ के एक सदस्य ने बताया कि यह ट्रेन चाहे तो चंडीगढ़ से अंबाला 20 से 25 मिनट में पहुंच सकती है, लेकिन चंडीगढ़ से अंबाला के बीच कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर खतरनाक मोड़ होने के कारण यह ट्रेन वीरवार को ट्रायल के दौरान 110 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार नहीं भर सकी, जबकि अंबाला से नई दिल्ली के बीच ऊना-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन ने 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार भरी।

शताब्दी से ज्यादा आरामदायक है यह ट्रेन

शताब्दी के मुकाबले वंदे भारत ट्रेन काफी आरामदायक है। ट्रेन की खासियत का इससे पता चलता है कि पैसेंजर के सामने बनी खान-पान की मेज पर अगर कोई पानी का एक गिलास भी रख दे, तो इसकी रफ्तार से गिलास से पानी तक नहीं छलकेगा। बड़ी बात यह कि यह ट्रेन मात्र चार से पांच सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.