Vaishno Devi Landslide: माता के दर्शन करने गई पंजाब की नई-नवेली दुल्हन की मौत, सिर्फ एक महीने पहले हुई थी शादी
Mata Vaishno Devi Landslide शादी के बाद पति के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गई नवविवाहिता की भूस्खलन में मौत हो गई। एक महीने पहले ही सपना की शादी हुई थी। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। घरों में शादी की शहनाइयां की गूंज अभी चल ही रही थी। लोग खुशियां मना ही रहे थे कि सपना सबको छोड़ के चली गई।
महेंद्र सिंह अरलीभान, डेरा बाबा नानक। यहां के निकटवर्ती ऐतिहासिक कस्बे ध्यानपुर में उस समय शोक छा गया जब पति अमित कुमार के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गई नई नवेली दुल्हन सपना की वैष्णो देवी में हुए भूस्खलन के बाद मौत हो गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मित्रता के देवरा दीपु ने रोते हुए बताया कि उनके भाई अमित कुमार की विदेश से लौटने के बाद 28 जुलाई को अमृतसर निवासी सपना से शादी हुई थी और रविवार को सपना, जिसे घरवाले प्यार से सिखा भी कहते हैं, अपने पति अमित कुमार के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गई थी।
घरों में मनाई जा रही थीं खुशियां
वहीं, आज परिवार वालों को पता चला कि सपना की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सपना अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। परिजनों ने बताया कि अमित कुमार विदेश से लौटने के बाद फिलहाल कोटली सूरत मल्ली में जूस बार की दुकान चला रहा है और अभी शादी की खुशियां ही मनाई जा रही थीं कि हमारे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।