विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी काे माेहाली काेर्ट ने फिर भेजा राेपड़ जेल, 12 अप्रैल काे अगली पेशी

By Vipin KumarEdited By:
Published: Wed, 31 Mar 2021 01:11 PM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 06:29 PM (IST)

यूपी के बाहुबली नेता अंसारी को व्हीलचेयर पर भारी पुलिस बल के साथ पिछले गेट से लाया गया। बड़ी बात ...और पढ़ें

यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी। (फाइल फाेटाे)
यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी। (फाइल फाेटाे)

माेहाली, जेएनएन। यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को बुधवार दोपहर सेक्टर-70 के नामी बिल्डर से फिरौती मांगने के मामले में रोपड़ जेल से लाकर मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में अंसारी ने कहा कि मेरी सेहत ज्यादा ठीक नहीं है जिस पर कोर्ट ने उन्हें दोबारा रोपड़ जेल भेज दिया है। अब अंसारी को 12 अप्रैल को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अंसारी को व्हीलचेयर पर लाया गया काेर्ट

अंसारी को व्हीलचेयर पर भारी पुलिस बल के साथ पिछले गेट से लाया गया। बड़ी बात यह रही कि मीडिया से बचकर अंसारी को यहां लाया गया। किसी काे भी इसकी भनक तक नहीं लगी। गौरतलब है कि अंसारी जनवरी, 2019 से रूपनगर की जिला जेल में बंद हैं। मोहाली के एक बिल्डर से रंगदारी मांगने के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए अंसारी को यहां रखा गया है।

यह भी पढ़ें-BJP अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का एलान-पंजाब में बिगड़ी कानून-व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन चलाएगी भाजपा

पंजाब और यूपी सरकार में देखने काे मिला है टकराव

उत्तर प्रदेश पुलिस कई बार अंसारी काे साथ ले जाने की मांग कर चुकी है, लेकिन हर बार उसे खाली हाथ ही लौटना पड़ा। हर बार अंसारी की खराब सेहत को वजह बताया गया। अंसारी की रीढ़ की हड्डी में तकलीफ बताई गई है और उसे हाई लेवल शुगर भी है। मेडिकल बोर्ड के अनुसार इसी वजह से वह लंबा सफर नहीं करता। गाैरतलब है कि अंसारी काे लेकर पंजाब और यूपी सरकार में टकराव चल रहा है। यूपी के सीएम याेगी आदित्यनाथ का कहना है कि पंजाब सरकार अंसारी काे बचा रही है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में प्रापर्टी टैक्स व पानी-सीवरेज के बिल जमा करवाने का आज आखिरी दिन, रात नौ बजे तक खुलेगा निगम दफ्तर

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।