विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का एलान-पंजाब में बिगड़ी कानून-व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन चलाएगी भाजपा

By Vipin KumarEdited By:
Published: Wed, 31 Mar 2021 11:41 AM (IST)

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर है। माफिया व गैंगस्टर खुलेआम पुलिस की नाक ...और पढ़ें

भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा। (फाइल फाेटाे)
भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। मलोट में भाजपा विधायक अरुण नारंग को निर्वस्त्र कर पीटने की घटना के बाद पार्टी ने आक्रमक रुख अख्तियार करने का फैसला कर दिया। पंजाब में बिगड़ी कानून-व्यवस्था के खिलाफ पार्टी अब पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा ने मंगलवार को आगामी रणनीति तय करने के लिए लुधियाना सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों व विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेताओं के साथ बैठक की।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर है। माफिया व गैंगस्टर खुलेआम पुलिस की नाक के तले अपराध कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार का कर्ज 1.82 लाख करोड़ से बढ़ाकर 2.73 लाख करोड़ रुपये पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है और वह राज्यपाल से मिलकर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर चुके हैं।

प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए सीधे तौर पर कैप्टन सरकार जवाबदेह है। बिगड़ी कानून व्यवस्था से जनता परेशान है। प्रदेश में अवैध माइनिंग, मनरेगा घोटाला, बीज घोटाला, रेवेन्यू डिपार्टमेंट में घोटाला, एससी स्कालरशिप सहित कई बड़े घोटाले हो चुके हैं। इसके अलावा कैप्टन सरकार ने घोषणा पत्र का कोई वादा पूरा नहीं किया।

सर्किट हाउस के बाहर रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

लुधियाना सर्किट हाउस में भाजपा के वरिष्ठ नेता जुटे तो पुलिस ने पहले ही वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए। सर्किट हाउस को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया, ताकि कोई भी वहां तक न पहुंच सके। हालांकि, भाजपा ने भी पहले बैठक की सूचना किसी को नहीं दी थी।

ये रहे माैजूद

इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह प्रभारी डा. नरिंदर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता इकबाल सिंह लालपुरा, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, अविनाश राय खन्ना, मदन मोहन मित्तल, मनोरंजन कालिया, तीक्ष्ण सूद, केडी. भंडारी, प्रोफेसर राजिंदर भंडारी, अरुणेश शाकर, अनिल जोशी, प्रवीण बांसल, परमिंदर शर्मा, सुखमिंदरपाल सिंह गरेवाल, राकेश राठौर, राजेश बागा, सुनीता गर्ग, उमेश शाकर, राजेश हनी, अनिल सरीन, दिनेश बब्बू, गुरदेव शर्मा देबी, रविंदर अरोड़ा, राज कुमार अटवाल, राजिंदर बिट्टा, भानु प्रताप, जॉन मसीह व जिलाध्यक्ष पुष्पेंदर  सिंगल आदि उपस्थित थे।

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।