यूटी गेस्ट हाउस में ठहरना हुआ महंगा, चंडीगढ़ प्रशासन ने डेढ़ गुणा बढ़ाए दाम, एक जुलाई से नए रेट होंगे लागू
चंडीगढ़ के स्टेट गेस्ट हाउस में रहने पर अब जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने स्टेट गेस्ट हाउस के टैरिफ में डेढ़ गुणा बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी स्टेट गेस्ट हाउस रूल्स-1995 में संशोधन कर की गई है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के स्टेट गेस्ट हाउस में रहने पर अब जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने स्टेट गेस्ट हाउस के टैरिफ में डेढ़ गुणा बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी स्टेट गेस्ट हाउस रूल्स-1995 में संशोधन कर की गई है। अब इन्हें स्टेट गेस्ट हाउस अमेंडमेंट रूल्स-2022 कहा जाएगा।
पहली जुलाई से स्टेट गेस्ट हाउस के नए टैरिफ लागू हो जाएंगे। इसकी नोटिफिकेशन प्रशासन ने जारी कर दी है। यूटी स्टेट गेस्ट हाउस सेक्टर-6 में रुकने पर अब अधिकारियों से लेकर प्राइवेट पर्सन को डेढ़ गुणा खर्च करना पड़ेगा। पहले आन ड्यूटी अधिकारियों को जो रूम 200 रुपये में मिलता था अब 500 में मिलेगा। वहीं सुईट 300 की जगह 750 रुपये में बुक होगा। पहली जुलाई से नया टैरिफ हो जाएगा लागू।
सरकार द्वारा तय किए जाने वाली टैक्स राशि इस रेट/टैरिफ के साथ ली जाएगी। वहीं सिर्फ सर्विस या रिटायर गजेटेड अफसर को ही यूटी गेस्ट हाउस, सेक्टर 6 में रहने की मंजूरी दी जाएगी। वहीं अगर कोई तय अवधि से ज्यादा यहां रहता है तो उससे रेट/टैरिफ पर दोगुना दंडात्मक किराया वसूला जाएगा। वहीं यदि कोई अगली बुकिंग के लिए अपना सामान नहीं उठाता तो उसका सामान वहां से हटा दिया जाएगा।
वर्तमान और नए टैरिफ में अंतर
केंद्र या राज्य सरकार के आन ड्यूटी अधिकारी
वर्तमान टैरिफ प्रतिदिन न्यू टैरिफ
रूम सुईट रूम सुईट
200 300 500 750
केंद्र या सरकार के सेवारत और सेवानिवृत अधिकारी, उनके स्वजन
वर्तमान टैरिफ प्रतिदिन न्यू टैरिफ
रूम सुईट रूम सुईट
300 400 800 1200
सर्कट हाउस एरिया
200 300 500 750
प्राइवेट पर्सन
1300 2300 2000 3000
कान्फ्रेंस हाल का आधिकारिक इस्तेमाल
हाल नंबर-1
अभी नए रेट
4000 5000
हाल नंबर-2 और 3
3000 4000
निजी इस्तेमाल
हाल नंबर-1
अभी नए रेट
5000 7000
हाल नंबर-2 और 3
4000 5000
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।