Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandigarh Holiday list 2020: बेहद खास रहेगा Leap Year 2020, निरंतर अंतराल के बाद मिलता रहेगा ब्रेक

    By Vikas KumarEdited By:
    Updated: Wed, 11 Dec 2019 02:26 PM (IST)

    Chandigarh Holiday list 2020 यूटी प्रशासन के होम डिपार्टमेंट ने सोमवार को नए साल 2020 की छुट्टियों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया।

    Chandigarh Holiday list 2020: बेहद खास रहेगा Leap Year 2020, निरंतर अंतराल के बाद मिलता रहेगा ब्रेक

    चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Holiday list 2020: वर्ष 2020 कई मायनों में खास रहने वाला है। 2020 लीप वर्ष होगा, जिससे इसमें दिन 365 की जगह 366 रहेंगे। चार साल बाद लीप का वर्ष आता है। इंप्लाइज के लिहाज से बात करें तो नया साल छुट्टियों का टी-20 साबित होगा। 366 दिनों में से 123 दिन छुट्टी रहेगी। इस साल में 51 शनिवार और 53 रविवार आएंगे। जबकि 17 गैजेटेड हॉलीडे होंगे। वहीं अपनी पसंद अनुसार साल में दो रिस्ट्रिक्टिड हॉलीडे ले सकेंगे। साल के दूसरे दिन से ही गैजेटेड हॉलीडे की शुरुआत हो रही है। दो जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर अवकाश रहेगा। निरंतर अंतराल के बाद छुट्टियों का ब्रेक मिलता रहेगा। यूटी प्रशासन के होम डिपार्टमेंट ने सोमवार को नए साल 2020 की छुट्टियों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया। इसी कैलेंडर के हिसाब से सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। इंप्लाइज अपनी छुट्टियों को इसी अनुसार प्लाङ्क्षनग कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आठ बार तीन छुट्टियों का कांबो

    यह साल निरंतर अंतराल के बाद छुट्टियों के कांबो भी लेकर आ रहा है। जिसमें इंप्लाइज को साल में आठ बार तीन छुट्टियों का कांबो मिलेगा। साल में तीन सोमवार और पांच बार शुक्रवार की छुट्टी रहेगी। शनिवार और रविवार की पहले ही छुट्टी होती है। ऐसे में आठ बार ऐसा अवसर आएगा जब इंप्लाइज को तीन छुट्टियां एक साथ मिलेंगी। पांच शुक्रवार को अवकाश होने से पांच वीकेंड छुट्टियों से भरे होंगे। वहीं पांच बार चार छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके लिए एक दिन छुट्टी लेनी होगी। यानी अगर सोमवार या शुक्रवार की छुट्टी ले लें तो पांच चार छुट्टी मिल जाएंगी। इन कांबो में इंप्लाइज परिवार के लांग ड्राइव पर कहीं घूमने जा सकते हैं।

    यह रहेगा छुट्टियों का कैलेंडर

    अवकाश नाम                  तिथि            दिन

    गुरु गोबिंद सिंह जयंती    02 जनवरी        वीरवार

    गणतंत्र दिवस                26 जनवरी        रविवार

    महा शिवरात्रि                21 फरवरी        शुक्रवार

    होली                           10 मार्च          मंगलवार

    रामनवमी                     02 अप्रैल         वीरवार

    महावीर जयंती              06 अप्रैल         सोमवार

    गुड फ्राइडे                    10 अप्रैल         शुक्रवार

    बुद्ध पुर्णिमा                   07 मई           वीरवार

    ईद-उल-फितर               25 मई          सोमवार

    जन्माष्टमी                    12 अगस्त        बुधवार

    स्वतंत्रता दिवस             15 अगस्त        शनिवार

    महात्मा गांधी जयंती     02 अक्तूबर        शुक्रवार

    ईद-ए-मिलाद                30 अक्तूबर        शुक्रवार

    दिवाली                        14 नवंबर         शनिवार

    गुरुतेग बहादुर जी शहीदी दिवस 24 नवंबर   मंगलवार

    गुरु नानक जयंती           30 नवंबर        सोमवार

    क्रिसमस                       25 दिसंबर        शुक्रवार

    नोट: लोहड़ी, मकर सक्रांति, बसंत पंचमी और गुरु रविदास जयंती पर इंप्लाइज अपनी इच्छानुसार कोई दो रीस्ट्रिक्टिड हॉलीडे ले सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner