Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandigarh News: फ्लाइट से नहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया वंदे भारत में सफर; सुविधाओं की करी तारीफ

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Thu, 11 May 2023 11:11 AM (IST)

    Chandigarh News केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ भारती परवीन पवार ने चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर किया। उन्होंने अपने इस शहर को आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया। उन्होंने ट्रेन की सुविधाओं की तारीफ की।

    Hero Image
    फ्लाइट से नहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया वंदे भारत में सफर; सुविधाओं की करी तारीफ

    चंडीगढ़, विशाल पाठक। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने वंदे भारत ट्रेन की सफर की लुफ्त उठाया। चंडीगढ़ पीजीआई में फैकल्टी सदस्यों की बैठक के बाद वापस नई दिल्ली जाने के लिए डॉ भारती ने हवाई मार्ग की सुविधा को मना कर, केंद्र सरकार द्वारा चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधाओं का जायजा लेने का फैसला किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ भारती परवीन पवार ने चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर किया। उन्होंने अपने इस शहर को आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया ।

    ट्वीट कर सफर के बारे में दी जानकारी

    उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सफर के बारे में लिखते हुए कहा कि उन्हें चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करने का अवसर मिला। बेहतरीन सुविधाओं से चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे में हो रहे आमूलचूल परिवर्तन और इनोवेशन का एकमात्र उदाहरण है।

    पिछले साल शुरू हुई थी वंदे भारत

    बता दें कि ऊना से चंडीगढ़ होते हुए नई दिल्ली को जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बीते साल 19 अक्टूबर से शुरू की गई थी। ताकि हिमाचल पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ के लोगों के लिए नई दिल्ली तक के सफर को आसान किया जा सके। चंडीगढ़ से नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 2 घंटे 50 मिनट का समय लगता है। इस ट्रेन की वजह से कम समय में लंबी दूरी का समय तय आसान हो गया।