Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पर्यावरण संरक्षण के लिए संघ ने बनाई विशेष रणनीति

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 29 Mar 2021 08:01 AM (IST)

    पर्यावरण संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विशेष रणनीति बनाई है जिसके तहत आने वाले तीन वर्षो में संघ इस पर पूरे देश में काम करेगा।

    Hero Image
    पर्यावरण संरक्षण के लिए संघ ने बनाई विशेष रणनीति

    वैभव शर्मा, चंडीगढ़

    पर्यावरण संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विशेष रणनीति बनाई है, जिसके तहत आने वाले तीन वर्षो में संघ इस पर पूरे देश में काम करेगा। इसे लेकर पहले से ही रणनीति तैयार हो चुकी है। लॉकडाउन लगने की वजह से इस ओर कोई ज्यादा कार्य नहीं हो सका। लेकिन अब संघ ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर रणनीति बनाई है, उसे धरातल पर उतारने का समय आ गया है। हालांकि अभी देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करके इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा। संघ के बौद्धिक विभाग ने पर्यावरण संरक्षण का जिम्मा उठाया है। जिसमें 24,100 संघ कार्यकर्ता शामिल हैं। रविवार को सेक्टर-29 स्थित सेवा धाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ने शिरकत की। इस दौरान दैनिक जागरण से हुई बात में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए संघ दो वर्षो से कार्य कर रहा है। हर बैठक में अगले तीन वर्षो के कार्यो का ब्योरा तैयार करता है, जिसमें इस बार पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ राजस्थान में लगाए पांच लाख पौधे

    नरेंद्र ने बताया कि पर्यावरण को हराभरा और स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेवारी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए राजस्थान में ही पांच लाख पौधे लगाए हैं। इस कार्य में संघ के कार्यकर्ताओं के साथ एनजीओ ने भी मदद की है। वहीं आने वाले तीन वर्षो में संघ ने देश के हर राज्य में बड़ी संख्या में पौधारोपण करने का लक्ष्य बनाया है। बारिश के पानी को किया जा रहा संरक्षित

    देश भर में जल संरक्षण एक बहुत गंभीर मुद्दा बना हुआ है। जिस तरह से हमारे समाज में पानी की बर्बादी हो रही है उसे देखते हुए जल संरक्षण बहुत आवश्यक है। नरेंद्र ने कहा कि इस समय देश में 300 केंद्र शुरू किए गए हैं जहां पर बारिश के पानी को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में जल संरक्षण के लिए ओर केंद्र भी बनाए जाएंगे जिसमें ओर विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।

    कुंभ में संघ की अनोखी मुहिम, लोगों को दे रहे कपड़ों के बैग

    प्लास्टिक बैन को लेकर संघ ने एक अनोखी मुहीम शुरू की है। उत्तराखंड के हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले में संघ ने प्लास्टिक बैन करने को लेकर वहां आने वाले लोगों को कपड़े के बैग दिए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए हर प्रवेशद्वार पर कपड़ों के थैले लोगों को दिए जा रहे हैं। इसके लिए कपड़ों के थैले बनाने में बड़ी संख्या में ऑर्डर दिया हुआ है।