Punjab Tourism: देश में अव्वल हैं पंजाब के टूरिज्म गांव, जीता है ऑल इंडिया अवार्ड
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर से 120 किलोमीटर दूर पठानकोट जिले के रणजीतगढ़ टूरिस्ट प्रोजेक्ट को विकसित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसी के साथ-साथ पंजाब सरकार टूरिज्म गांव को भी विकसित कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमें पंजाब को एक गुलदस्ते के रूप में विकसित करना है।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में टूरिज्म विस्तार के लिए नित नए राह खोले जा रहे हैं। अब पंजाब केवल धार्मिक टूरिज्म ही नहीं बल्कि ग्रामीण टूरिज्म में भी आगे आ रहा है। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार बनने के बाद ग्रामीण टूरिज्म पर भी विशेष फोकस किया गया है।
लगातार दो वर्षों से पंजाब के गांव राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट टूरिज्म विलेज का खिताब जीत रहे हैं। फतेहगढ़ साहिब के गांव हंसाली को राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट टूरिज्म विलेज ऑफ इंडिया 2024 अवार्ड मिला है। जबकि पिछले वर्ष पंजाब के गुरदासपुर जिले के नवां पिंड सरदारां ने बेस्ट टूरिजम विलेज ऑफ इंडिया 2023 अवार्ड प्राप्त किया था।
राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाले अवार्ड इस बात के सूचक हैं कि राज्य का टूरिज्म सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। अहम बात यह हैं कि यह अवार्ड आर्गेनिक खेती क्षेत्र में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पंजाब को मिला है। अभी तक लाखों लोग रोजाना अमृतसर में श्री हरमिंदर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में माथा टेकने के लिए आते हैं।
इसके बात 30 से 35 हजार लोग भारत-पाकिस्तान सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी के लिए बाघा बार्डर जाते हैं। 13 अप्रैल 1919 को अंग्रेजों द्वारा किए गए सबसे बड़े नरसंहार स्थल जलियावाला बाग, हैरीटेज स्ट्रीट, भारत पाकिस्तान बंटवारे को लेकर बनाए गए बंटवारा संग्राहलय, श्री दुर्ग्याणा मंदिर, रामतीर्थ जहां लोगों का ध्यान को खींचते ही हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इसके इतर अमृतसर से 120 किलोमीटर दूर पठानकोट जिले के रणजीतगढ़ टूरिस्ट प्रोजेक्ट को विकसित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसी के साथ-साथ पंजाब सरकार टूरिज्म गांव को भी विकसित कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमें पंजाब को एक गुलदस्ते के रूप में विकसित करना है।
जिस प्रकार गुलदस्ते में कई प्रकार के फूल होते हैं, वैसे ही पंजाब में टूरिज्म को भी इसी प्रकार से विकसित किया जा रहा है। पंजाब एक खेती प्रधान राज्य हैं। जिसने देश को हरित क्रांति दी है। अब वहीं राज्य आर्गेनिक खेती में भी आगे बढ़ रहा है और हमारे राज्य के गांव टूरिज्म विलेज का पुरस्कार जीत रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा पंजाब की मक्के की रोटी और सरसों के साग की तो दुनिया दीवानी है। अब पंजाब के समृद्ध ग्रामीण कल्चर को भी विश्व स्तर पर लेकर जाना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।