Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hill Station Near Chandigarh: चंडीगढ़ से महज दो घंटे में पहुंचे इन ठंडी वादियों में, समर वैकेशन का यहां मिलेगा भरपूर मजा

    By Ankesh ThakurEdited By:
    Updated: Fri, 10 Jun 2022 11:13 AM (IST)

    चंडीगढ़ देश के सबसे खुबसूरत शहरों में से एक हैं। यहां घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं। वहीं चंडीगढ़ के साथ लगते कई ऐसे हिल स्टेशन भी हैं जो आपकी समर वैकेशन को और ज्यादा मजेदार बना सकते हैं।

    Hero Image
    चंडीगढ़ के पास ये चार हिल स्टेशन घूमने के लिए सबसे शानदार जगह है।

    आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। चंडीगढ़ देश के सबसे खुबसूरत शहरों में से एक हैं। यहां घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं। दिल्ली से चंडीगढ़ की दूरी महज 243 किलोमीटर है। अपनी गाड़ी से 5 घंटे में यहां पहुंच सकते हैं। चंडीगढ़ में सुखना लेक, रॉक गार्डन, बर्ड पार्क और रोज गार्डन जैसे कई पर्यटन स्थल हैं। वहीं इसके साथ लगते कई हिल स्टेशन भी हैं, जहां लोग गर्मी की छुट्टियों पर ठंडी वादियों में फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एंजॉय कर सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। चंडीगढ़ अपने सुंदर गार्डन, लेक और हरियाली के लिए तो फेमस है ही वहीं इसके साथ लगते चंद घंटों की दूरी पर स्थित हिल स्टेशन भी लोगों के पसंदीदा जगह बनी हुई हैं। समर वैकेशन में लोग इन ठंडी जगहों का रूख करते हैं और मैदानों की भीषण गर्मी से राहत पाते हुए यहां एंजॉय करते हैं। ऐसे में अगर आप भी चंडीगढ़ घूमने के लिए आ रहे हैं हैं तो आइए आपको बताते हैं चंडीगढ़ के आसपास की कुछ ऐसी जगहें जो काफी खूबसूरत भी हैं और चंडीगढ़ से यहां जाने में आपको सिर्फ 1 से दो घंटे ही लगेंगे। आइए जानते हैं चंडीगढ़ और उसके आसपास स्थित हिल स्टेशन के बारे में...

    मोरनी हिल्स: मोरनी हिल स्टेशन चंडीगढ़ से सिर्फ 50 किमी की दूरी पर है। जंगल के बीच से होकर गुजरते रास्ते मोरनी तक के सफर को और रोमांचक बना देते हैं। चंडीगढ़ से महज एक घंटे में आप मोरनी पहुंच जाएंगे। यह सिर्फ प्रकृतिप्रेमियों को ही नहीं, बल्कि एडवेंचर पसंद लोगों को भी खूब आकर्षित करती है। समुद्र तल से करीब 3600 फीट की ऊंचाई पर स्थित मोरनी में बोटिंग, ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिहाज से परफेक्ट डेस्टिनेशन है। वैसे तो यहां देखने लायक काफी कुछ है, लेकिन पुराना ऐतिहासिक किला और टिक्कर ताल मुख्य पर्यटन आकर्षण हैं। अगर बच्चों के साथ जा रहे हैं, तो एडवेंचर थीम पार्क जाना न भूलें।

    गर आपको एडवेंचर पसंद है, तो रिवर वैली में राफ्टिंग कर सकते हैं। यहां एक प्राचीन $िकला भी है, जिसे नाहन के राजा ने बनवाया था। यह ऐतिहासिक इमारत पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। यहां के 'हर्बल गार्डनÓ में तरह-तरह के पेड़-पौधे देखे जा सकते हैं। अगर मस्ती के मूड में हैं, तो एडवेंचर थीम पार्क जा सकते हैं। यहां मनोरंजन की अच्छी व्यवस्था है।

    टिक्कर ताल: टिक्कर ताल मोरनी से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर है। यहां का शांत माहौल पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। चारों ओर से पहाडिय़ों से घिरे टिक्कर ताल की खूबसूरती देखते ही बनती है। फैमिली या फिर फ्रेंड्स के साथ बोटिंग का लुत्फ भी उठाया जा सकता है। यहां पर दो ताल हैं- एक, बड़ा ताल और दूसरा, छोटा ताल। यहां पर एडवेंचरस स्पोर्ट्स, जैसे- वाटर स्पोर्ट्स, राफ्टिंग, कायकिंग और हाइकिंग के बढिय़ा अवसर हैं। अगर मौसम साफ रहे तो पैरा ग्लाइडिंग भी कर सकते हैं। जहां तक ठहरने की बात है, तो हरियाणा टूरिज़्म द्वारा इसकी अच्छी व्यवस्था है। शहर के शोर से दूर सुकून और शांति के लिहाज से मोरनी हिल्स परफेक्ट वीकेंड डेस्टिनेशन है।

    कसौली: कसौली में ब्रिटिश और मुगल शासनकाल की कई ऐतिहासिक धरोहरें आपको देखने को मिल जाएंगी. यहां की इमारतें आज भी उस जमाने की याद दिलाती हैं. यहां के मॉल रोड में आपको खाने के लिए काफी कुछ मिल सकता है खासतौर पर टेस्टी मैगी। हाइकर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां पर आकर आप कई चीजें एंजॉय कर सकते हैं। अगर आप शॉर्ट वीकेंड पर जाना चाहते हैं तो चंडीगढ़ से यहां जाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा।

    बड़ोग: चंडीगढ़ से बड़ोग की दूरी 60 किमी है। यह जगह चीड़ और देवदार के पेड़ों से घिरी हुई है और छुट्टियां बिताने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। बड़ोग हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित है। यहां का रेलवे स्टेशन काफी खूबसूरत है, जिसे देखने के लिए काफी टूरिस्ट्स यहां आते हैं। यहां आपको बहुत ही पुरानी मोनेस्ट्री, मंदिर और कैंपिंग साइट्स देखने को मिलेंगी।