Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ बर्ड पार्क की टाइमिंग में बदलाव, अब पर्यटक इतने बजे तक आ सकेंगे, यह है एंट्री फीस

    By Ankesh ThakurEdited By:
    Updated: Thu, 05 May 2022 04:55 PM (IST)

    चंडीगढ़ बर्ड पार्क की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। बर्ड पार्क सप्ताह में पांच दिन पर्यटकों के लिए ओपन रहता है। सोमवार और मंगलवार को बंद रखा जाता है। इन दिनों में मेंटेनेंस और दूसरे कार्य होते हैं।

    Hero Image
    गर्मी की वजह से बर्ड पार्क का समय बदला गया है।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। इन दिनों गर्मी खूब तपा रही है। इसकाे देखते हुए यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ बर्ड पार्क में अंतिम प्रवेश का समय आधा घंटा बढ़ा दिया है। अब बर्ड पार्क में पर्यटकों की एंट्री छह बजे तक होगी। इसके बाद एंट्री बंद हो जाएगी। अभी तक बर्ड पार्क में अंतिम एंट्री साढ़े पांच बजे तक होती थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुखना लेक के पीछे बर्ड पार्क पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नवंबर 2021 में बर्ड पार्क को पब्लिक के लिए खोला गया था। तभी से बर्ड पार्क देखने बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। इनमें भी सबसे बड़ी संख्या बच्चों की है। गर्मी अत्यधिक पड़ने से बच्चों को लू लगने या बीमार होने का खतरा रहता है। इसको देखते हुए यूटी प्रशासन ने अब बर्ड पार्क की एंट्री आधा घंटा बढ़ा दी है, जिससे बच्चे शाम के समय बर्ड पार्क को देखने आ सकें। अब नई टाइमिंग के मुताबिक की पर्यटकों को बर्ड पार्क में एंट्री दी जाएगी। अब लोग बर्ड पार्क में आधा घंटा और घूम सकेंगे और पक्षियों को देख सकेंगे। पहले इसे शाम 5.30 पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता था। 

    बता दें कि बर्ड पार्क को सुबह 10 बजे से लोगों के लिए खोल दिया जाता है। लेकिन इन दिनों पड़ रही गर्मी की वजह से दोपहर में लोग बहुत कम संख्या में बर्ड पार्क पहुंच रहे थे। वहीं, शाम ढलते ही यहां लोगों की भीड़ उमड़ जाती है। इस वजह से प्रशासन ने बर्ड पार्क की टाइमिंग शाम को आधा घंटा बढ़ाने का फैसला लिया है। बर्ड पार्क में बच्चे बड़ी संख्या में आ रहे हैं, गर्मी से उन्हें बचाने को लिया यह फैसला लिया गया है।

    बर्ड पार्क सप्ताह में पांच दिन पर्यटकों के लिए ओपन रहता है। सोमवार और मंगलवार को बंद रखा जाता है। इन दिनों में मेंटेनेंस और दूसरे कार्य होते हैं। बर्ड पार्क में पांच साल तक के बच्चों की एंट्री निशुल्क रखी गई है। पांच से 12 साल तक 30 रुपये और इससे ऊपर 50 रुपये टिकट लगती है। ऑनलाइन यूपीआइ मोड से भी टिकट ले सकते हैं।