विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेराबस्सी में विधायक ने दी धरने की चेतावनी, असर ऐसा कि 24 घंटे में ही टूटी सड़क की मरम्मत

Published: Mon, 01 Sep 2025 07:55 PM (IST)

डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने भांखरपुर के पास क्षतिग्रस्त सड़क को 24 घंटे में ठीक करने की चेतावनी ...और पढ़ें

क्षेत्रीय विधायक की चेतावनी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भांखरपुर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है
क्षेत्रीय विधायक की चेतावनी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भांखरपुर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है

HighLights

  1. विधायक की चेतावनी के बाद सड़क मरम्मत शुरू |
  2. भांखरपुर के पास सड़क की हालत खराब |
  3. एनएचएआई ने शुरू किया मरम्मत कार्य |

संवाद सहयोगी, डेराबस्सी। टूटी सड़क को देख विधायक ने धरने पर बैठने की ऐसी चेतावनी दी कि लोगों की बात को अनसुनी करने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। उन्होंने डेराबस्सी के भांखरपुर गांव के पास क्षतिग्रस्त सड़क पर गट्टा लगाकर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।

 क्षेत्रीय विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने सोमवार सुबह भांखरपुर के पास सड़क पर खड़े होकर सोशल मीडिया के माध्यम से क्षतिग्रस्त सड़क को 24 घंटे के भीतर ठीक करने की कड़ी चेतावनी दी थी। सड़क की खस्ता हालत को लेकर अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि अगर जल्द ही मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया तो वे स्वयं अधिकारियों के कार्यालय के बाहर धरना देंगे और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

उनकी इस चेतावनी का असर हुआ और एनएचएआई की टीम ने सड़क पर गट्टा लगाकर मरम्मत का काम शुरू कर दिया, जिससे लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिलेगी। इस अवसर पर विधायक रंधावा ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर भविष्य में अधिकारियों ने ऐसी लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।