Weather Forecast Chandigarh: चंडीगढ़ में गर्मी का प्रकाेप, सुबह नाै बजे ही तापमान 28 डिग्री के पार
Weather Forecast Chandigarhआसमान में काले बादल छाए रहेंगे लेकिन बादल छाए रहने की वजह से लोगों को आज भी उमस और चिपचिपाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार काे शहर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। Weather Forecast Chandigarh: शहर में मंगलवार सुबह से ही गर्मी और उमस ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि आसमान में बादल जरूर छाई है लेकिन उनका असर तापमान पर देखने को नहीं मिल रहा। बारिश ना होने की वजह से शहर वासियों को आज भी गर्मी और उमस की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।
आसमान में काले बादल छाए रहेंगे लेकिन बादल छाए रहने की वजह से लोगों को आज भी उमस और चिपचिपाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार काे शहर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। सुबह नाै बजे शहर का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस है और आसमान में बादल छाए रहने के साथ धूप भी निकल रही है।
शाम के समय छा जाते हैं बादल
शहर में पिछले 3 दिनों से शाम के समय बादल तो छा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही। बारिश ना होने की वजह से शहरवासियों को जहां एक और गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है तो वही उमस भी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में हो रही बारिश की वजह से शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।